देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के बाद अब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 31 मार्च को परिवहन खोलने के फैसले को वापस ले लिया है।
शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 31 मार्च मंगलवार को सुबह 7 से सायं 8 बजे तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में फंसे लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचाने के लिए परिवहन खोलने की बात कही थी, लेकिन लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने ऐसा करने पर रोक लगा दी है। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने कहा है कि यातायात खोलने के बजाय इस समय जितना सख्ती से लॉकडाउन किया जाएगा, उतनी जल्दी हालात सामान्य होंगे। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंडवासियों से इस असुविधा होने के लिए माफी मांगते हुए कहा कि आपसे जितना अधिक सहयोग हो सकता है, इस लॉकडाउन को सफल बनाएं।
मुख्यमंत्री के इस फैसले पर कुछ लोग खुश हो रहे थे, लेकिन इस पर काफी सवाल भी उठ रहे थे। अब जिन लोगों ने शनिवार सायं से ही अपने घर जाने की तैयारी शुरू कर दी थी, उनके अरमानों पर एक बार फिर झटका लग गया है। मंगलवार 31 मार्च को अब कहीं भी गाडिय़ां नहीं चल पाएंगी। ऐसे में जो लोग जहां पर हैं, उन्हें वहीं पर रहने के लिए कहा गया है।
Sir ji mujhe urgent hai bhut