उत्तराखंड: उत्कृष्ट सेवा के लिए 72 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार - Mukhyadhara

उत्तराखंड: उत्कृष्ट सेवा के लिए 72 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार

admin
shailesh matiyani prize

उत्तराखंड: उत्कृष्ट सेवा के लिए 72 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार

देहरादून। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेशभर के 72 शिक्षकों को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया। पिछले तीन वर्षों के लिए इन सभी शिक्षकों का चयन किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सम्मानित होने वाले शिक्षकों को पुरस्कार के रूप में 10 हजार और प्रशस्ति पत्र दिया।
इस मौके पर प्राथमिक, माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थानों के कुल 72 शिक्षकों को बेहतरीन कार्य के लिए शैलेश मटियानी पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2015 के लिए 27, 2016 के लिए 21 और 2017 के लिए 24 शिक्षकों को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि सभी शिक्षकों को बेसिक शिक्षा की खामियों को दूर करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
देहरादून तपोवन स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में सम्मानित होने वालों में निम्न शिक्षक शामिल हैं:-
ममता डिमरी, किशनपाल महर, पुष्पा जोशी, रामलाल, भानुप्रकाश गुप्ता, विमला जोशी, रीता सेमवाल, प्रमिला भंडारी, रेखा रानी कोटियाल, कुसुमलता,दीपा कलाकोटी, महेश गिरी, डॉ. मंजू कपूरवाण, वीरेंद्र सिंह राणा, डॉ. कुसुमरानी नैथानी, कुंवर सिंह गुसांई, वीरेंद्र सिंह नेगी, रामाश्रय सिंह, रामशंकर सिंह, नीलम नेगी, जीवन चंद्र दुबे, ललित मोहन वोहरा, गीता लोहनी, दरपानराम टम्टा, स्वतंत्र कुमार मिश्रा, सत्ये सिंह राणा, दिनेश प्रसाद बडोनी, माधव सिंह नेगी, सुधा सेमवाल, चंद्रकला शाह, ऊषा द्विवेदी, सर्वेश्वरी, ममता मिश्रा, उर्मिला सिंह पुंडीर, इमराना परवीन, नीता आत्मिया, नैनीताल से लक्ष्मी काला, विनोद कुमार कर्नाटक, राधेश्याम खर्कवाल, संजीव कुमार पांडेय, पुष्कर सिंह नेगी, गोविंद सिंह रावत, भास्करानंद डिमरी, रोहिताश्व कुंवर, यशवंत सिंह नेगी, अल्मोड़ा से जमुना प्रसाद तिवारी, शोभा देवी, सुरेंद्र सिंह रौतेला व किशोर चंद्र पाटनी।

Next Post

शिक्षक बीरेंद्र सिंह राणा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शैलेश मटियानी पुरस्कार

जखोली। रुद्रप्रयाग के जखोली ब्लाक के नागेन्द्र इण्टर कालेज बजीरा में कार्यरत शिक्षक बीरेंद्र सिंह राणा को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार द्वारा शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जाने पर सम्पूर्ण जनपद सहित […]
virendra singh rana

यह भी पढ़े