कोरोना न्यूज : आज 51 संक्रमित मामले। अब तक 77 फ़ीसदी मरीज स्वस्थ - Mukhyadhara

कोरोना न्यूज : आज 51 संक्रमित मामले। अब तक 77 फ़ीसदी मरीज स्वस्थ

admin
corona 1

देहरादून। आज प्रदेश में 51 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इस प्रकार कुल संक्रमितों का आंकड़ा उत्तराखंड में 2881 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से रिकॉर्ड 77 फ़ीसदी से अधिक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

इसके अलावा अब तक 41 संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है और 27 संक्रमित मरीज अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।

प्रदेश मैं कुल संक्रमितों में से 2231 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं। उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। प्रदेश में मरीजों का रिकवरी दर 77.44% होने से इसे राहत के रूप में देखा जा रहा है।

इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश भर के विभिन्न अस्पतालों में कुल 582 मरीज भर्ती हैं। आज 120 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। इसके अलावा आज 1147 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

आज विभिन्न जिलों से 2193 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब तक कुल 57862 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि यह अलग बात है कि अभी भी 5709 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

आज आए मामलों में से सर्वाधिक उधम सिंह नगर जिले से 28 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा दो लोगों की रिपोर्ट उत्तरकाशी से पॉजिटिव आई है।

पौड़ी गढ़वाल चमोली एवं चंपावत से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। देहरादून से आज 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिनमें से 3 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। नैनीताल जिले से आज चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

20200630 192325

 

Next Post

हरदा की पार्टी में आम के आम और गुठलियों के दाम। बागवानों की समस्या उठाकर जीता दिल

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज अपने देहरादून स्थित आवास पर आम पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान सोशियल डिस्टेंस का ख्याल रखा गया। इस आम पार्टी की विशेषता यह थी कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने सभी […]
PicsArt 06 30 09.09.15

यह भी पढ़े