आज भी 7 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी आवश्यक चीजों की दुकानें - Mukhyadhara

आज भी 7 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी आवश्यक चीजों की दुकानें

admin
ration dukan

देहरादून। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें 28 मार्च को भी सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज पहले की अपेक्षा भीड़-भाड़ कम रही है। इसलिए आज की यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।
यह निर्णय इसलिए लिया गया था, ताकि कोरोना से निबटने के लिए जरूरी सोशल डिस्टनेसिंग का पूर्ण रूप से अनुपालन कराने के लिए आम जनता को खरीदारी के उद्देश्य से पर्याप्त समय मिल जाये और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों में एक साथ भीड़ न एकत्र होने पाए। कल भी चौपहिया वाहनों पर रोक रहेगी।
सोशल मीडिया पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन तीन आईएफएस अधिकारियों का कोरोना पाजिटिव होने पर इलाज चल रहा था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और वे अब ठीक होने की स्थिति में आ गए हैं। मुख्यमंत्री ने उनके इलाज में जुटे चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को बधई देते हुए कहा कि यह हमारे चिकित्सकों की सक्षमता को बताता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी जा रही है। इसमें हम जरूर जीतेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस व प्रशासन के लोग फार्मा इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों को न रोकें। हो सके तो उनको पहुंचाने की व्यवस्था करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं और व्यत्तिगत तौर पर भी लोग आगे आए हैं और सहयोग के लिए स्वयं को प्रस्तुत किया है। हम इनके बहुत आभारी हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता की इच्छा भी बहुत से लोगों ने व्यत्तफ की है। कइयों ने बड़ी राशि भी दी है। हम उनके भी आभारी हैं। कोरोना से निपटने के लिए यदि किसी के सुझाव हों तो हम उसका भी स्वागत करते हैं। प्राप्त सुझावों पर सरकार और शासन द्वारा विचार किया जाता है और उपयुक्त लगने पर क्रियान्वित भी किया जाता है।

Next Post

उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों को कोरोना रोकथाम की समीक्षा का जिम्मा

देहरादून। कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम, प्रभावी नियंत्राण एवं अनुश्रवण हेतु राज्य के मंत्रीगणों एवं राज्यमंत्रियों को उत्तराखण्ड के जनपदों का प्रभारी नियुत्त किया गया है। इस क्रम में कैबिनेट मंत्राी सतपाल महाराज को हरिद्वार, सुबोध उनियाल को टिहरी व […]
Uttarakhand Cabinet

यह भी पढ़े