बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना का कहर। आज चार कोरोना पॉजीटिव आए सामने। 67 हुआ आंकड़ा - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना का कहर। आज चार कोरोना पॉजीटिव आए सामने। 67 हुआ आंकड़ा

admin
2AP1TD2 b598c7937e0cb7c3ddb3d98f6d897d82

देहरादून। उत्तराखंड में आज एक साथ चार कोरोना मरीज के सामने आने के बाद एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इससे पहले गत दिवस भी दो कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। इसी के साथ अब प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 67 पहुंच गया है।
आज जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज पाए गए चारों मरीज ऊधमसिंहनगर से हैं। अब तक कुल 46 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल एक्टिव केस 20 हैं। इसके अलावा एक मरीज की ब्रेन हेमरेज से मौत हो चुकी है।

बताया गया कि ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर और खटीमा में मिले चार पॉजिटिव मरीज जिले के बॉर्डर में पकड़े गए थे। इनमें एक व्यक्ति गुजरात, एक पीलीभीत, एक दिल्ली और एक हरियाणा से आया था। सभी की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इन चारों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
बताते चलें कि लॉकडाउन पार्ट दो 3 मई को खत्म हो गया था। उसके बाद लॉकडाउन पार्ट तीन, चार मई से शुरू होने के बाद ऑरेंज और ग्रीन जोन में छूट दिए जाने के बाद उत्तराखंड में छह कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इनमें पांच अकेले ऊधमसिंहनगर, जबकि एक मामला हरिद्वार जनपद से है।

FB IMG 1589014831497
अब तक कुल 8659 मरीजों के सेंपल निगेटिव आए हैं। अभी भी 280 सेंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

निदेशक, एनएचएम युगल किशोर पंत ने बताया कि कोविड-19 के संबंध में आज 221 सेम्पल की रिपोर्ट आई है, इनमें से 04 पाॅजिटिव केस हैं। ये चारों लोग ऊधमसिंहनगर की सीमा पर पुलिस द्वारा पकड़े गए थे। पकड़ते ही उन्हें संस्थागत क्वारेंटाईन रखा गया था। इनमें 02 महाराष्ट्र, 01 गुजरात व 01 हरियाणा से आ रहे थे। पंत ने बताया कि राज्य में पाॅजिटिव केस की दर 0.76 प्रतिशत है। रिकवरी रेट 69 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। हमारे यहां औसत रिकवरी टाईम 16 दिन है। हमारी फेटैलिटी (मृत्यु) रेट 1.49 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय दर 3.32 है। आज 04 पाॅजिटीव केस आने से हमारी डबलिंग रेट 38 दिन है। देश की डबलिंग रेट 10.9 है।

Next Post

धर्मसंकट में फंसे ग्राम प्रधान। शासन का आदेश मानें या झेलें ग्रामवासियों की दुश्मनी!

प्रवासियों को घर जाने दिया तो नपेंगे प्रधान जी, न जाने दिया तो ग्रामवासियों की दुश्मनी क्वारेंटाईन केंद्रों में रहने की बजाय घरों में रहने की जिद्द कर रहे हैं बाह्य जनपदों व राज्यों से आये लोग कुछ लोग बड़े […]
gram panchayat

यह भी पढ़े