आज फिर corona के 588 पाॅजीटिव और स्वस्थ हुए 349 - Mukhyadhara

आज फिर corona के 588 पाॅजीटिव और स्वस्थ हुए 349

admin
20200821 201935

देहरादून। आज फिर उत्तराखंड में 588 कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इससे पहले गत दिवस एक दिन में रिकार्ड 728 संक्रमित आए थे। आज विभिन्न अस्पतालों से 349 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5440 हो गई है।

आज शाम जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 7140 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई, जबकि 10105 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। पिछले 24 घंटों में 11 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल 239 संक्रमितों की विभिन्न बीमारियों से मौत हुई है और 62 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। हालांकि प्रदेश में मरीजों की रिकवरी दर 67.86 प्रतिशत है।

आज इन जिलों से इतनी पॉजिटिव

  • आज सर्वाधिक कोरोना संक्रमित देहरादून से 185 पॉजीटिव मामले सामने आए हैं।
  • हरिद्वार से आज 120 संक्रमित आए हैं।
  • नैनीताल से 55 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • चमोली से 58 लोग पॉजीटिव आए।
  • ऊधमसिंहनगर से 72 संक्रमित पाए गए हैं।
  • अल्मोड़ा से तेरह
  • बागेश्वर से बारह।
  • चंपावत से छह।
  • पौड़ी गढ़वाल से 18।
  • पिथौरागढ़ से बारह।
  • रुद्रप्रयाग से पांच।
  • टिहरी गढवाल से 26।
  • उत्तरकाशी से छह लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 17865 पर पहुंच गया है, जिनमें से 12124 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Screenshot 20200828 201120 Drive 830x1024 1

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : उत्तराखंड शासन ने किया कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्य सचिव को बड़ी जिम्मेदारी। लोकसभा में सचिव बने

देहरादून। उत्तराखंड से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद से हाल ही में रिटायर हुए उत्पल कुमार सिंह को  लोकसभा में सचिव बनाया गया है। जानकारी के अनुसार लोकसभा के अध्यक्ष की ओर से […]
20200828 220644

यह भी पढ़े