कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में 69 संक्रमित। दो गर्भवती महिलाओं समेत नैनीताल में आज सर्वाधिक मामले - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट : आज प्रदेश में 69 संक्रमित। दो गर्भवती महिलाओं समेत नैनीताल में आज सर्वाधिक मामले

admin
corona 1

देहरादून। आज उत्तराखंड में 69 पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 2691 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 1758 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिसके बाद अब प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 933 संक्रमित भर्ती हैं।
आज शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 49 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर की रिपोर्ट में 20 संक्रमित पाए गए थे।

आज इन जिलों से आए इतने संक्रमित

  • देहरादून जिले से 8 मरीज पाए गए हैं।
  • हरिद्वार जनपद से 10 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटि आई है।
  • पौड़ी गढ़वाल से दो मरीज पाए गए हैं।
  • टिहरी गढ़वाल से एक रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • ऊधमसिंहनगर से ग्यारह लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है।
  • अल्मोड़ा से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  •  नैनीताल जनपद से आज सर्वाधिक 28 मामले सामने आए हैं। इनमें 14 लोग दिल्ली से लौटे हैं जबकि दो गर्भवती 2 गर्भवती महिलाओं की की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है इसके अलावा 12 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।
  • उत्तरकाशी जिले से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • बागेश्वर जनपद से 6 मामले सामने आए हैं।

अब तक कुल 52289 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 3763 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
अब तक प्रदेश में 35 सक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के कारण पहले से ही अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे थे। अब तक 17 लोग अन्य राज्यों के लिए माइग्रेट हो चुके हैं। प्रदेश में 66.01 प्रतिशत रिकवरी की दर से मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। इसे प्रदेश के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।

20200625 212518

20200625 212105

यह भी पढ़ें : प्रवासियों की भीड़ में पहले ही बेरोजगारी झेल रहे लोगों की न हो अनदेखी

Next Post

सावधान! एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं तो ठगों से रहें सतर्क। दून पुलिस ने दबोचा एक शातिर ठग

63 एटीएम कार्ड, 25 हजार नकद व स्कूटी बरामद देहरादून। यदि आप भी जल्दबाजी में एटीएम के पास किसी अनजान व्यक्ति से पैसे निकालने में मदद लेते हैं तो कभी आप भी ठगी के शिकार हो सकते हैं और आपका […]
20200625 221702

यह भी पढ़े