कोरोना : आज टिहरी में फटा कोरोना बम। आज 77 में से 43 टिहरी जिले से/ कुल 1488 - Mukhyadhara

कोरोना : आज टिहरी में फटा कोरोना बम। आज 77 में से 43 टिहरी जिले से/ कुल 1488

admin
test kits 2

देहरादून। आज टिहरी जनपद में कोरोना बम फटने से प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1488 पहुंच गया है। इसके अलावा आज नौ जिलों से पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। हालांकि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का रिकवरी दर पचास फीसदी के पास पहुंचने से राहत महसूस की जा रही है।
आज पाए गए कुल 77 संक्रमितों में 43 पॉजीटिव मामले अकेले टिहरी जनपद से आए हैं। यहां पाए गए सभी लोग बाहरी राज्यों से लौटकर आए हैं। स्थानीय प्रशासन को इनके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करना भी बड़ी चुनौती होगी।
टिहरी जनपद के अलावा पिथौरागढ़ से सात पॉजीटिव मामले पाए गए हैं।
हद्विार से चार पॉजीटिव
नैनीताल से चार संक्रमित
पौड़ी से चार पॉजीटिव
रुद्रप्रयाग से चार लोग पॉजीटिव आए हैं।
प्राइवेट लैब से आज चार लोगों की रिपोर्ट पाजीटिव आई है।
आज अल्मोड़ा जनपद से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
बागेश्वर से तीन लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
इस प्रकार अब कुल मरीजों की संख्या 1488 हो गई है, जबकि इनमें से अभी तक 749 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अभी तक विभिन्न बीमारियों से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। सात लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में प्रदेश में कुल 1488 संक्रमित मरीजों से 719 एक्टिव मामले ही विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
अब तक कुल 31945 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 35 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। अब 5846 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 50.33 प्रतिशत है।

 

20200609 162558

यह भी पढें : अतीत के झरोखों से : पत्रकार दिनेश कंडवाल की पिछले एक माह की कुछ खास एक्टिविटीज आप भी जरूर देखिए

यह भी पढ़ें : शासन के आदेश का उल्लंघन कर हो गए ट्रांसफर। शून्य सत्र में किए गए सभी तबादले रद्द

Next Post

बड़ी खबर : आज टिहरी जिले में कोरोना का कहर। 126 में से 72 मामले टिहरी से ही। कुल 1537

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। आज का दिन उत्तराखंड में कोरोना ने ऊंची छलांग लगाई और आज विभिन्न जिलों से कुल 126 संक्रमित सामने आए हैं। आज दूसरी अहम बात यह है कि तेरह में से तीन जनपदों को छोड़कर 10 जिलों में […]
images 40 1

यह भी पढ़े