बड़ी खबर : आज 33 संक्रमित आए सामने। अब तक स्वस्थ हुए 2568 - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज 33 संक्रमित आए सामने। अब तक स्वस्थ हुए 2568

admin
covid 19 mukhyadhara

देहरादून। आज प्रदेश में 33 संक्रमित सामने आए हैं। इस प्रकार अब कुल आंकड़ा 2568 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 1653 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में 35 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि वे विभिन्न बीमारियों के कारण पहले से ही अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे थे।
दोपहर को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 33 मरीज पाए गए हैं। आज सर्वाधिक देहरादून जिले से दस मरीज पाए गए हैं। इनमें चार लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। दूसरे नंबर पर नौ संक्रमित पौड़ी गढ़वाल जनपद में पाए गए हैं। तीसरे नंबर पर आज टिहरी जनपद से सात मामले आए हैं। चौथे नंबर पर ऊधमसिंहनगर जिले में आज छह मरीज पाए गए हैं।
इसके अलावा हरिद्वार जनपद से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटि आई है।
अब तक कुल 50950 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 1472 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 33 लोग संक्रमित पाए गए। अब 3626 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। आज भी 1115 सेंपल जांच के लिए भेजे गए।
अब तक 17 लोग अन्य राज्यों के लिए माइग्रेट हो चुके हैं। प्रदेश में 64.35 प्रतिशत रिकवरी की दर से मरीज लगातार स्वस्थ हो रहे हैं। इसे प्रदेश के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।

 

FB IMG 1592992957141

Next Post

चंपावत : 15 नाली जमीन में उगायी गई भांग की खेती पुलिस ने की नष्ट

मादक पदार्थो के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में पुलिस ने किया जागरूक चंपावत।  आमजन विशेषकर युवा पीढ़ी को फिर से दूर रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा आजकल अभियान चलाया गया है इसी कड़ी में आज चंपावत […]
FB IMG 1592997721014

यह भी पढ़े