Uttarakhand : आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाया अपने विधायक को बचाने और महिला विरोधी होने का आरोप - Mukhyadhara

Uttarakhand : आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर लगाया अपने विधायक को बचाने और महिला विरोधी होने का आरोप

admin
aap 1

मातृशक्ति के बलिदान से बने उत्तराखण्ड में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा महिलाओं का अपमान व शोषण

देहरादून। आम आदमी की पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसोदिया ने भाजपा पर दुष्कर्म व शारीरिक शोषण के आरोपी अपने विधायक को बचाने का आरोप लगाते हुए विधायक महेश सिंह नेगी के डीएनए टेस्ट व उन्हें पार्टी से निलंबित करने की मांग की है।
मीडिया को जारी एक बयान में उमा सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार न्याय नहीं कर रही है और लगातार अपने बिगड़ैल विधायकों को बचाने में लगी हुई है। अब चाहे उत्तराखण्ड को गाली देने वाले विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन हों या फिर महेश नेगी।
उन्होंने कहा कि महेश नेगी प्रकरण में यह स्पष्ट है कि पुलिस आरोपी विधायक को बचाने के लिए सरकार के दबाव में काम कर रही है और पीडि़ता के पक्ष में किसी भी प्रकार की कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई है। पीडि़ता व उसके परिजनों द्वारा विधायक के डीएनए टेस्ट किये जाने की मांग पर कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
उमा सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा हमेशा से ही महिला विरोधी रहा है। अपने दुष्कर्मी नेताओं को बचाने के लिये भाजपा हमेशा आगे बढ़कर सामने आती रही है। फिर चाहे वो कुलदीप सेंगर हो, स्वामी चिन्मयानंद हो, साक्षी महाराज हो या फिर अब महेश नेगी।
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के बलिदान से बने उत्तराखण्ड में महिलाओं का अपमान व शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की अस्मिता की रक्षा के लिये सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

यह भी पढें :  दु:खद : देवप्रयाग क्षेत्र में गुलदार की भेंट चढ़ा एक और व्यक्ति। खौफ के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण

यह भी पढें : अनलॉक-4 की गाइडलाइन जारी। फिलहाल बंद ही रहेंगे स्कूल और कालेज

यह भी पढें : बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज corona के 658 पॉजीटिव मामले/ 11 मौतें/ बढ़ती जा रही है लोगों की चिंता

Next Post

गुड न्यूज : रुद्रप्रयाग रानीगढ़ क्षेत्र में रंग लाए विधायक भरत चौधरी व जियो कंपनी के प्रयास। आज से संचार सेवाएं शुरू

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के रानीगढ़ क्षेत्र में वर्षों बाद आज से तोरियाल में स्थापित जियो नेटवर्क का संचालन शुरू हो गया है।बताते चलें कि रानीगढ़ क्षेत्र जहाँ पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है, वहीं अपार सदाबहार वनीय सौन्दर्य […]
PicsArt 08 30 05.07.23

यह भी पढ़े