दुखद : लोगों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का निधन। दो दिनों में चले गए दो बेहतरीन कलाकार - Mukhyadhara

दुखद : लोगों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का निधन। दो दिनों में चले गए दो बेहतरीन कलाकार

admin
rishi kapoor irfan khan

कल इरफान खान ने दुनिया को कहा था अलविदा। चाहने वालों को पहुंचा गहरा आघात

लोगों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है। इससे पहले बीते दिवस हरफनमौला कलाकार इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दो दिन के भीतर दो बेहतरीन कलाकारों का इस जहां को छोड़ देने से उनके चाहने वालों को गहरा आघात पहुंचा है। इन दो घटनाओं के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।
ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया था। वे कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और उन्हें कल अचानक सांस लेने की दिक्कत आ रही थी। इससे पूर्व गत फरवरी में भी उन्हें दिक्कत के चलते दो बार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन आज सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनके निधन पर ट्वीट करके गहरा दुख व्यक्त किया है। अमिताभ ने लिखा है कि, ”वो चले गए.. ऋषि कपूर… वो चले गए.. उनका निधन हो गया। मैं टूट गया हूं।ÓÓ
इससे पहले मंगलवार को हिंदी सिनेमा जगत के हरफनमौला सितारे इरफान खान का मुम्बई में निधन हो गया था।
इरफान खान का उत्तराखंड से विशेष स्थान रहा है। इरफान को पान सिंह तोमर से अभिनय की दुनिया मे एक अलग पहचान मिली व उनको उत्कृष्ट अभिनय के लिये इस फि़ल्म से 2013 में राष्ट्रीय पुरस्कार व फिल्मफेयर क्रिटिक अवार्ड व कई अन्य अवार्डों से भी सम्मानित किया गया। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में ही हुई थी।
इरफान खान ने उत्तराखंड में अपनी आखिर फि़ल्म ‘करीब करीब सिंगलÓ 2017 में मुनि की रेती, ऋषिकेश, स्वर्गाश्रम, आदि स्थानों में शूटिंग की, जिसमें शत्रुघ्न घाट, मुनि की रेती स्थित गंगा आरती को विशेष रूप से फि़ल्म में दर्शाया गया।
उत्तराखंड को ऐसा प्रेम करने वाला कलाकार का इस दुनिया से असमय चले जाना संपूर्ण फि़ल्म इंडस्ट्री के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।
इन बेहतरीन अदाकारों के इस दुनिया से चले जाने के बाद हुए नुकसान की भरपाई कभी नहीं की जा सकी।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाया जाएगा उत्तराखंड। इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : गढ़वाल में फंसे लोग अपने राज्यों को जाना चाहते हैं तो यहाँ करें फोन

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज भी दो कोरोना संक्रमित। 57 पहुंचा आंकड़ा

देहरादून। लगातार दूसरे दिन ऊधमसिंहनगर से कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। गत दिवस भी बाजपुर से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। वह व्यक्ति ट्रक चालक था। ऐसे में उसके संपर्क में आए लोगों को चिन्हित करना […]
2AP1TD2 b598c7937e0cb7c3ddb3d98f6d897d82

यह भी पढ़े