अल्मोड़ा की बेटी आंचल सती बनी भौतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर - Mukhyadhara

अल्मोड़ा की बेटी आंचल सती बनी भौतिक विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर

admin
anchal sati 1

लोक सेवा आयोग द्वारा हुआ चयन

देहरादून। आंचल सती ने हाईस्कूल व इन्टर की परिक्षा सैंट्रल स्कूल अल्मोड़ा से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की तथा बी.एस.सी व एम.एस.सी की परिक्षा भी एस.एस.जे परिसर अल्मोड़ा से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उसके बाद नैट की परीक्षा में आंचल सती ने आंल इंडिया में 28वीं रैंकिंग प्राप्त की, जिससे आंचल सती को आई.आई.टी इन्दौर से पी.एच.डी करने का मौका मिला। वह पिछले 2 साल 6 माह से आई.आई.टी इन्दौर से पी.एच.डी कर रही है। उसके अभी तक 11 पेपर प्रकाशित हो चुके है।
आंचल सती के पिता केवल सती अल्मोड़ा में एडवोकेट हैं तथा उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रहे हैं। उनकी माता पुष्पा सती सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा महिला कल्याण संस्था की सचिव भी है। उस के गुरुजनों ने उसे बधाई प्रेषित की है। आंचल सती ने अपने विद्यालय का मान बढ़ाया है।

Next Post

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण बनाने की घोषणा ऐतिहासिक कदम: बंशीधर भगत

गैरसैंण। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा को एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने बजट को सर्वस्पर्शी बताते […]
gairsain bhagat

यह भी पढ़े