वीडियो: हास्पिटल से बोले अनिल बलूनी, स्वस्थ होकर जल्द आऊंगा विकास के संकल्प को पूरा करने - Mukhyadhara

वीडियो: हास्पिटल से बोले अनिल बलूनी, स्वस्थ होकर जल्द आऊंगा विकास के संकल्प को पूरा करने

admin
20191125 192221

वीडियो: हास्पिटल से बोले अनिल बलूनी, स्वस्थ होकर जल्द आऊंगा विकास के संकल्प को पूरा करने

विगत डेढ़ माह से अस्पताल में उपचार करा रहे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी आज एक वीडियो संदेश के जरिए उत्तराखंड की जनता से मुखातिब हुए। इसमें उन्होंने उत्तराखंड की जनता का आभार जताया जो इस दौरान उनकी लगातार कुशलक्षेम पूछते रहे।
बलूनी ने कहा कि वह अब पहले स्वस्थ हैं, लेकिन अभी थोड़ा सा वक्त और लगेगा।

 

उन्होंने कहा कि वह जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर उत्तराखंड लोगों के बीच आएंगे और उन्होंने जो उत्तराखंड के विकास के लिए संकल्प लिए हैं और उनका जो विजन है, उसको पूरा करने के लिए वह जोर शोर से काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले डेढ़ माह से अनिल बलूनी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

Next Post

संविधान का पालन करना ही डा. अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि

संविधान दिवस पर कांग्रेस ने डा. अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किये श्रद्धासुमन अर्पित संविधान का पालन करना ही डा. अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देहरादून। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर ने देश को जो संविधान दिया है, उस संविधान […]
samvidhan

यह भी पढ़े