आपदा प्रभावितों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय : शाह - Mukhyadhara

आपदा प्रभावितों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय : शाह

admin
20200813 224902

रुद्रप्रयाग। संपूर्ण प्रदेशवासी प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में रुद्रप्रयाग जनपदवासी भी इस आपदा से अछूते नहीं हैं। पिछले कई दिनों से विभिन्न क्षेत्रवासियों ने भारी मुसीबतें झेली और कई गांवों और लोगों के सम्मुख संकट खड़ा हो गया है। विपदा की इस घड़ी में जनपद रुद्रप्रयाग की जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने ऊखीमठ विकासखण्ड के उषाड़ा गांव में भारी वर्षा से हो रहे भू धंसाव व भूस्खलन का मौका मुआयना किया और संकट में जीने को मजबूर ग्रामीणों का हाल जाना।
इस दौरान अमरदेई शाह ने कहा कि प्रभावितों के साथ वह अन्याय नहीं होने देंगी। इसके लिए शासन से प्रभवितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

IMG 20200813 WA0062
भूगर्भ सर्वेक्षण के बाद शासन से प्रभावितों के विस्थापित करने पर विचार किया जाएगा। मौके पर जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, कनिष्ठ प्रमुख ऊखीमठ शैलेंद्र कोटवाल, जनप्रतिनिधिगण व स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

IMG 20200813 WA0061

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : आज उत्तराखंड के इस जिले में 192 मरीजों सहित कुल 416 corona पॉजिटिव/12044 रिपोर्ट का इंतजार

यह भी पढ़ें: दु:खद खबर : बुलेट समेत दो भाई नदी के रपटे में बहे/आईटीबीपी के जवान की मौत, एक जख्मी

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

यह भी पढ़ें  : दु:खद खबर : नहीं रहे संघर्षों के साथी त्रेपन सिंह चौहान। देहरादून में काफी से चल रहा था उपचार

Next Post

गुड न्यूज : ट्राइफेड ने किया जनजातीय उत्पादों के विपणन को चमोली, अल्मोड़ा और उत्तरकाशी जिलों का चयन

चमोली। भारतीय जनजातीय वाणिज्य विपणन संघ (ट्राइफेड) जनजातीय समुदाय से संबधित वाणिज्य को बढ़ावा देने और उनकी आजीविका संवर्धन के लिए एक समग्र डिजिटल अभियान शुरू किया है। इसके तहत गांवों में रहने वाले जनजातीय उत्पादकों तथा कारीगरों को अंतराष्ट्रीय मानक […]
DSC 0434

यह भी पढ़े