बिग ब्रेकिंग: जेल से अपनों के बीच घर लौटे दिग्गज पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल। बधाई देने वालों का लगा तांता - Mukhyadhara

बिग ब्रेकिंग: जेल से अपनों के बीच घर लौटे दिग्गज पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल। बधाई देने वालों का लगा तांता

admin
IMG 20191228 WA0009

बिग ब्रेकिंग: अपनों के बीच घर लौटे दिग्गज पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल। बधाई देने वालों का लगा तांता

पर्वतजन पोर्टल के संपादक एवं उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल 57 दिन जेल में रहने के बाद शुक्रवार सायं 17 जनवरी 2020 को अपनों के बीच घर लौट गए हैं। उन्हें 15 जनवरी को उत्तराखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इस अवसर पर जेल के बाहर से लेकर देहरादून स्थित आवास में बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

IMG 20200117 WA0014
श्री सेमवाल का कहना है कि उन्हें एक्सटाॅर्शन के मामले में फंसाया गया है। निष्पक्ष पत्रकारिता करने की वजह से ही उन्हें यह सजा दी गई है।

उनकी गिरफ्तारी मामले में 15 जनवरी को उच्च न्यायालय में जमानत याचिका पर उन्हें जमानत मिल गई थी।

IMG 20200117 WA0021

बीती 22 नवंबर 2019 को देहरादून की नेहरू कॉलोनी स्थित आवास से शिव प्रसाद सेमवाल को गिरफ्तार किया गया था। शिकायतकर्ता ने उन पर राजनीतिक छवि धूमिल करने का आरोप लगाया था।

श्री सेमवाल के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व महाधिवक्ता वी.बी.एस. नेगी ने न्यायालय को बताया था कि शिव प्रसाद सेमवाल को साजिशन फंसाया गया। उन्होंने कभी किसी को ब्लैकमेल नहीं किया और उन्होंने किसी से भी रंगदारी वसूल नहीं की, बल्कि उन्होंने निष्पक्ष पत्रकारिता की।

IMG 20200117 WA0023

आज सायं जेल से उनकी रिहाई की खबर सुनते ही पत्रकार जगत के तमाम लोगों ने सुद्धोवाला पहुंचकर श्री सेमवाल को बधाई दी। वहीं उत्तराखंड वेब मीडिया एसोसिएशन श्री सेमवाल की भव्य स्वागत कर रहा है। उनके आवास में बधाई देने वालों का शुक्रवार सुबह से ही तांता लगा हुआ है।

Next Post

वन पंचायतों का जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन में है महत्वपूर्ण भूमिका होती: बंसल

वन पंचायतों का जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन में है महत्वपूर्ण भूमिका होती: बंसल नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल का मानना है कि वनों व वन पंचायतों का जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। देशभर […]
8222035a 5bbc 45bc 8be1 e037223e0349

यह भी पढ़े