आज़ादी के इतिहास का मील का पत्थर थी अगस्त क्रांति - Mukhyadhara

आज़ादी के इतिहास का मील का पत्थर थी अगस्त क्रांति

admin
देहरादून। अगस्त क्रांति दिवस की 77वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के तत्वाधान में आज कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रातः कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और समस्त काँग्रेस जनों को अगस्त क्रांति दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में अगस्त क्रांति को भारत की आज़ादी का मील का पत्थर करार दिया। 8 अगस्त की शाम 1942 के मुम्बई अधिवेशन में जब अंग्रेज़ो भारत छोड़ो के नारे का प्रस्ताव पारित हुआ तभी गांधी जी ने देश की जनता से आह्वाहन किया कि अब करो या मरो की लड़ाई लड़ कर अंग्रेजों को देश से बाहर खदेड़ कर भारत को सम्पूर्ण आज़ादी दिलवानी है। धस्माना ने कहा कि महात्मा के उस आह्वाहन ने देश के निहत्ते भारतीयों में आज़ादी का जुनून भर दिया और 9 अगस्त को देश के हर हिस्से में लाखों लोग अंग्रेजों के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। इस आंदोलन में लगभह एक हज़ार लोगों ने अपने प्राणों की आहूति दी 16000 से ज्यादा लोगों को नज़रबन्द किया गया व लाखों लोगों को जेलों की सलाखों के पीछे डाल दिया गया। धस्माना ने कहा कि जब देश में कांग्रेस के लोग जनता के साथ मिल कर अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे लगा कर संघर्ष कर रहे थे उस वक्त वे लोग जो आज कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति सीखाने का काम कर रहे हैं तब अंग्रेजों के लिए मुखबिर का काम कर रहे थे। आज यही ताकतें जो एक जमाने में अंग्रेजों की पिट्ठू हुआ करती थीं कांग्रेस के खिलाफ साजिशें कर रही हैं। धस्माना ने सभी कांग्रेस जनों से इस संकट काल में देश की एकता अखंडता के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वाहन किया।
Next Post

गरीब मरीज को बाहर से दवा लिखने पर सीएमएस से वसूले पैसे

गन्दगी पर सफाई ठेकेदार विपिन काण्डपाल को 20 हजार जुर्माना व रसोईघर ठेकेदार सचिन जोशी को 5 हजार का जुुर्माना हल्द्वानी। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने शुक्रवार को प्रातः 8ः30 बजे बेस चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होने […]
IMG 20190809 224610

यह भी पढ़े