बलूनी का हाल जानने मुंबई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह - Mukhyadhara

बलूनी का हाल जानने मुंबई पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

admin
20191201 223700

बलूनी का हाल जानने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी पूछी कुशलक्षेम 

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हाल जाना। उनके साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल भी थे।

बलूनी गत दो माह से मुंबई में रहकर उपचार करा रहे हैं। अमित  शाह ने सांसद बलूनी का ढाँढस बंधाया। उन्होंने कहा कि वे मजबूती के साथ बीमारी से लड़ रहे हैं और उससे जीतेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच शाह मुंबई पहुंचे थे और बलूनी का हालचाल लिया तथा उनका मनोबल बढ़ाया। बलूनी अमित शाह की टीम के विश्वसनीय सदस्य माने जाते हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी की अस्वस्थता से निसंदेह हम सभी दुखी हैं और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का निरंतर उन्हें मनोबल प्राप्त हो रहा है। वे स्वयं मजबूत इच्छाशक्ति के साथ बीमारी से लड़ रहे हैं।

आज प्रातः उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे भी सांसद बलूनी के हालचाल पूछने गए थे।

Next Post

उत्तराखंड का 'पनीर' वाला गांव, जहां नई बहू को सबसे पहले सिखाते हैं पनीर बनाना

उत्तराखंड का ‘पनीर’ वाला गांव, जहां नई बहू को सबसे पहले सिखाते हैं पनीर बनाना मोहन पहाड़ी रौतू की बेली, टिहरी (उत्तराखंड)। यह किसी भी सामान्य गांव की तरह ही दिखता है, लेकिन इस गांव का पनीर इसको दूसरे गांव […]
FB IMG 1575221149838

यह भी पढ़े