बंद मार्गों ने बढ़ाई जौनसार क्षेत्र की दुश्वारियां - Mukhyadhara

बंद मार्गों ने बढ़ाई जौनसार क्षेत्र की दुश्वारियां

admin
FB IMG 1566752073355
जौनसार बावर क्षेत्र में बारिश से बंद हुए मार्ग लगातार दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। सात दिनों से बंद मार्गों के कारण ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को जरूरी सामान के साथ रोजमर्रा की जरूरतों को कई-कई किमी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
परेशान ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर जल्द मार्ग खुलवाने की गुहार लगाई है। एक सप्ताह पहले क्षेत्रा में हुई भारी बारिश ने दर्जनों मार्गों पर यातायात बंद हो गया था। इनमें से कुछ मार्गों पर तो यातायात सुचारू हो गया। लेकिन अभी भी कई मोटर और संपर्क मार्ग सातवें दिन भी यातायात के लिए ठप हैं। जिससे सम्बंधित आबादी गांवों में कैद होकर रह गई है। इतना ही नहीं, बागवानों व किसानों के सामने नगदी पफसलों को मंडियों तक पहुंचाने का संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार बारिश ने उनके सामने संकट खड़ा कर दिया है। इससे क्षेत्रावासियों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस संबंध् में कई बार विभागीय अधिकारियों से लेकर तहसील प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन, कोई सुध नहीं ले रहा है। हताश होकर उन्होंने मामले में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है।
Next Post

यमकेश्वर क्षेत्र में काला कानून थोपने की तैयारी में राजाजी पार्क प्रशासन

यमकेश्वर क्षेत्र के कुछ हिस्से को राजाजी टाइगर रिजर्व में सम्मिलित कर यहां इको सेंसेटिव जोन घोषित करने की तैयारी चल रही है। इस खबर से स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है और लोग सेंसेटिव जोन घोर विरोध कर रहे […]
IMG 20190826 212222

यह भी पढ़े