द्वारीखाल : ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने लिया क्षेत्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़़ने का संकल्प। एक लाख फलदार पौधे लगवाने का संकल्प - Mukhyadhara

द्वारीखाल : ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने लिया क्षेत्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़़ने का संकल्प। एक लाख फलदार पौधे लगवाने का संकल्प

admin
rana pramukh

मुख्यधारा प्रतिनिधि
द्वारीखाल। कहते हैं यदि कोई दृढ़ संकल्प लेकर किसी काम की ठान ले तो फिर कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। ऐसे ही पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने अपने क्षेत्रवासियों को स्वरोजगार से जोडऩे और यहां की मूलभूत समस्याओं के समाधान का दृढ़ संकल्प लिया है। हरेला के अवसर पर उन्होंने प्रत्येक परिवार को आने वाले समय में स्वरोजगार से जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया है।
हरेला के अवसर पर द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा ने अपने क्षेत्रवासियों के लिए करीब 42 हजार फलदार पौधों को उपलब्ध करवाया है। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं ब्लॉक मुख्यालय में फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि ये फलदार पौधे आने वाले समय में रोजगार के साधन भी बनेंगे और ये मील का पत्थर साबित होंगे।
प्रमुख महेंद्र राणा बताते हैं कि अभी तक 41650 फलदार पौधों का वितरण करवाया जा चुका है। प्रत्येक परिवार को पांच-पांच पौधे उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि हरेला अभियान के तहत उनका लक्ष्य पूरे क्षेत्र में एक लाख फलदार पौधों का वितरण करवाने का है।

IMG 20200716 WA0066
उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के लिए जो खड्डे खोदे जा रहे हैं, उनके पैसे भी विभाग द्वारा दिए जाएंगे। ऐसे में क्षेत्रवासियों को चाहिए कि वे पूरी ईमानदारी के साथ न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उन्हें जीवित रखने के लिए उनकी पूरी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लें। ये पौधे आने वाले समय में बड़े फलदार पौधे हो जाएंगे, जिनके फलों से जूस बनाकर लोगों की आर्थिकी संवरेगी।

वीडियो :


उन्होंने बताया कि अगर कोई इस तरह की फैक्ट्री नहीं लगाएगा तो वे स्वयं अपने स्तर से पहल करेंगे और क्षेत्रवासियों से उनके द्वारा पैदा किए जा रहे फलों को खरीदकर उनसे जूस, जैम आदि बनाया जाएगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
बताते चलें कि महेंद्र राणा इससे पहले कल्जीखाल ब्लॉक से दो बार प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने ब्लॉक को विकास की ऊंचाईयों तक पहुंचाया, यही कारण है कि वे वहां से निर्विरोध चुने गए थे। इस बार वे द्वारीखाल से निर्विरोध प्रमुख चुने गए। आते ही उन्होंने ब्लॉक की दयनीय दशा को संवारने का बीड़ा उठाया। सड़क से ब्लॉक मुख्यालय तक सड़क पहुंचाने में सफल रहे। हालांकि इसमें कुछ अड़चने भी आई। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक में एक बड़ा फील्ड बनवाकर जता दिया कि वे विकास की दूरगामी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं। यही कारण है कि वे आज विकासखंडवासियों के चहेते प्रतिनिधियों में से एक हैं। आज कोई भी बेझिझक उनसे कोई समस्या लेकर आसानी से जा सकता है।
बहरहाल, स्थानीय लोगों की आर्थिकी संवारने की दूरदर्शी सोच रखने वाले प्रमुख महेंद्र राणा जैसे जनप्रतिनिधि के फार्मूले पर स्थानीय जनता को भी चलना चाहिए, जिसके परिणाम मील के पत्थर साबित हो सकते हैं।

यह भी पढें : रुद्रप्रयाग अगस्तमुनि से बुरी खबर : पति ने पहले पत्नी को मारा फिर स्वयं लगा ली फांसी। घटना से सहमे गांव वाले

यह भी पढें : बड़ी खबर : उत्तराखंड में corona आज दोहरा शतक तक पहुंचा। इस जिले में फटा कोरोना बम

 

Next Post

डाकपत्थर : कलियुगी मां ने नवजात शिशु को नाले में छोड़ा। मॉर्निंग वॉक करने वालों की वजह से बच गई जान

विकासनगर। एक प्रसिद्ध कहावत है कि,- “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।” इसका अर्थ यह है कि जिसके साथ ईश्वर होता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। संपूर्ण सृष्टि ईश्वर निर्मित है। उन्होंने ही संपूर्ण ब्रह्माण्ड का निर्माण […]
20200717 133446

यह भी पढ़े