कोरोना बड़ी खबर : आज 89 पॉजीटिव मामले। अब 880 एक्टिव मामले और कुल 1303 - Mukhyadhara

कोरोना बड़ी खबर : आज 89 पॉजीटिव मामले। अब 880 एक्टिव मामले और कुल 1303

admin
corona

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज प्रदेश में दोपहर और शाम के बुलेटिन को मिलाकर 89 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश कुल आंकड़ों संख्या 1303 पहुंच गई है। इनमें 423 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। ऐसे में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 880 लोग एक्टिव मामलों के रूप में भर्ती हैं।

इन जिलों से पाए गए आज इतने पॉजीटिव मामले

  • आज पाए गए मरीजों में हरिद्वार जनपद में सर्वाधिक 21 मामले सामने आए हैं। इनमें नौ लोग मुंबई, सात चेन्नई लौटे हैं, जबकि पांच लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
  • देहरादून जनपद से छह पॉजीटिव सामने आए हैं। दोपहर में भी दून में चार लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट पायी गई थी। इस प्रकार आज जनपद में कुल 10 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक आगरा से, जबकि पांच लोग मुंंबई से लौटे हैं।
  • पिथौरागढ़़ जनपद से आज दोपहर को आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी, जबकि शाम को यहां से आठ और नए मरीज सामने आए हैं। इस प्रकार जनपद से आज सोलह मरीज पाए गए हैं। इनमें से एक मुंबई से, पांच दिल्ली से और दो लोग नोएडा से लौटे हैं।
  • अल्मोड़ा से चार संक्रमित पाए गए हैं।
  • चमोली से छह लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • आज नैनीताल जनपद से नए लोगों में कोरोना पाया गया है, जबकि तीन लोगों में दोपहर को पुष्टि हुई है। इनमें से एक फरीदाबाद, एक गाजियाबाद, एक महाराष्ट्र से लौटा है, जबकि एक व्यक्ति संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजीटिव हुआ है।
  • टिहरी जिले से तीन लोग दोपहर को, जबकि शाम को छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से चार लोग चार लोग पुणे से लौटे हैं, उनकी रिपोर्ट आईआईपी देहरादून में पॉजीटिव आई और दो लोग मुंबई से लौटे हैं।
  • उत्तरकाशी जनपद में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • प्राइवेट लैब में दो लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई है।
  • बागेश्वर जिले से आज चार लोगों में कोरोना पाया गया है। इनमें से एक मुंबई से लौटा है, जबकि तीन लोग संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजीटिव हुए हैं।
  • चंपावत से आज छह लोगों में कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। इनमें से एक दिल्ली से, तीन मुंबई से लौटा है, जबकि दो लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है।
  • ऊधमसिंहनगर जिले से आज तीन लोगों में संक्रमण पाया गया है। इनमें एक रामपुर उत्तर प्रदेश और दो लोग गुडग़ांव से लौटकर उत्तराखंड पहुंचे हैं।
    इस प्रकार दोपहर तक 31 मामले पॉजीटिव आए थे, जबकि शाम आठ बजे की रिपोर्ट में 58 नए पॉजीटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 1303 हो गई है।
    अब तक उत्तराखंड में 28172 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 587 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी भी 6253 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 33.90 है। अब तक विभिन्न बीमारियों से प्रदेश में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग अन्य राज्यों को माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार अब 807 मामले विभिन्न अस्पतालों में एक्टिव मामलों के रूप में भर्ती हैं।

20200606 202302

FB IMG 1591435747618 1

यह भी पढें : उत्तराखंड बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 20 से 23 जून तक

 

Next Post

नैनीताल जनपद से बड़ी खबर : एसडीएम की छापेमारी में पाया गया अवैध खनन व कई अनियमितताएं। चार लाख 21 हजार का जुर्माना

नैनीताल। नैनीताल जनपद के ग्राम सौनगांव में एसडीएम की छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध खनन सहित कई अनियमितताओं की पोल खुल गई है। यही नहीं इस दौरान वहां माप तौल के लिए धर्मकांटा भी नहीं लगा हुआ था। इस […]
4d39fcd7 8bd9 4d35 b31e 570b0290c47b

यह भी पढ़े