ब्रेकिंग कोरोना उत्तराखंड : आज 31 नए मामले। कुल हुए 1245 - Mukhyadhara

ब्रेकिंग कोरोना उत्तराखंड : आज 31 नए मामले। कुल हुए 1245

admin
corona breaking 2 1587517041

नीरज उत्तराखंडी

आज 31 नए मामले उत्तराखंड में कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1245 हो गई है। इनमें 422 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
आज दोपहर 2:30 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 31 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि आज 1117 सेंपल निगेटिव आए हैं। इसके अलावा आज 78 लोग अस्पतालों से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
आज सर्वाधिक कोरोना पॉजीटिव आठ मामले पिथौरागढ़ जनपद से सामने आए हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा से चार लोग संक्रमित मिले। चमोली से छह लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। आज देहरादून जनपद में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। तीन लोग नैनीताल जिले में भी पॉजीटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा टिहरी जनपद से तीन लोगों की पॉजीटिव रिपोर्ट आई हैं। आज उत्तरकाशी जनपद से भी एक मामला पॉजीटिव पाया गया है। इसके अलावा दो लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई है।
अब तक उत्तराखंड में 28172 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज भी 587 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी भी 6253 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 33.90 है। अब तक विभिन्न बीमारियों से प्रदेश में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोग अन्य राज्यों को माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार अब 807 मामले विभिन्न अस्पतालों में एक्टिव मामलों के रूप में भर्ती हैं।
वहीं दूसरी ओर उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में आज विकासखंड भटवाड़ी का 21 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। युवक 17 मई को मुंबई से उत्तरकाशी आया था।
जनपद उत्तरकाशी में 23 कोरोना पॉजिटिव केस हैं। वर्तमान में 10 कोरोना पॉजिटीव केस एक्टिव है।13 कोरोना पॉजिटीव व्यक्ति ठीक हो गए है उन्हें आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है एहतियात के तौर पर अगले सात दिनों तक क्वारन्टीन में रखा गया है। इसके अतिरिक्त दो केस ऐसे है जिनके सेम्पल एम्स ऋषिकेश में लिए गए थे उनमें से एक व्यक्ति को वहीं रेफर किया गया, जबकि एक रिकवर्ड हो गया है।

FB IMG 1591435747618 1

यह भी पढें : उत्तराखंड बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 20 से 23 जून तक

 

Next Post

कोरोना बड़ी खबर : आज 89 पॉजीटिव मामले। अब 880 एक्टिव मामले और कुल 1303

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। आज प्रदेश में दोपहर और शाम के बुलेटिन को मिलाकर 89 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश कुल आंकड़ों संख्या 1303 पहुंच गई है। इनमें 423 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। […]
corona

यह भी पढ़े