दुःखद खबर : बुलेट समेत दो भाई नदी के रपटे में बहे/आईटीबीपी के जवान की मौत, एक जख्मी - Mukhyadhara

दुःखद खबर : बुलेट समेत दो भाई नदी के रपटे में बहे/आईटीबीपी के जवान की मौत, एक जख्मी

admin
IMG 20200813 WA0038

पिथौरागढ़। इस बार प्रकृति की मार सबसे ज्यादा पिथौरागढ़ जनपद पर पड़ रही है। जहां आज मदकोट ग्रामसभा वल्थी निवासी बाइक सवार 2 भाई अनिल जोशी(36) छोटा, जो घायल है, उसे sdrf और स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू किया गया और बड़ा भाई कैलाश जोशी(40) itbp में जवान है, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

बताया गया कि वह घर से बंगापानी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह जौलगाड़ में नदी पार करने लगे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव मेें दोनों भाई बाइक समेत बह गए।  इस पर उनके पीछे चल रहे वाहनों में सवार लोगों ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर उन्हें किसी तरह रेस्क्यू किया लेकिन कब तक एक भाई की जान जा चुकी थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी था घायल को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचा दिया गया है।

इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है वह प्रशासन की अनदेखी को लेकर भी क्षेत्रवासी आक्रोशित हो रहे हैं। इस दुखद घटना पर क्षेत्रवासियों ने मृतक की आत्मा को शांति मिलने की कामना की और परिजनों को इस असहनीय वेदना सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

यह भी पढ़ें  : Breaking : उत्तराखंड के पूर्व मंत्री भी हुए corona संक्रमित

यह भी पढ़ें  : बड़ी खबर corona : आज उत्तराखंड में 439 पॉजिटिव मामले

यह भी पढ़ें  : दु:खद खबर : नहीं रहे संघर्षों के साथी त्रेपन सिंह चौहान। देहरादून में काफी से चल रहा था उपचार

Next Post

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड के इस जिले में 192 मरीजों सहित कुल 416 corona पॉजिटिव/12044 रिपोर्ट का इंतजार

देहरादून। आज प्रदेश में 416 कोरोना मरीज सामने आए हैं, जबकि आज भी विभिन्न अस्पतालों से 327 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार अब प्रदेश में 4103 एक्टिव मरीज हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में तीन और मरीजों […]
images 42

यह भी पढ़े