दु:खद घटना : चंपावत में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, दो घायल - Mukhyadhara

दु:खद घटना : चंपावत में वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत, दो घायल

admin
PicsArt 05 15 10.42.24

चंपावत। जनपद के टनकपुर-चंपावत मार्ग पर एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम सुखिढाक के नजदीक अचानक खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार पांच लोग बाहर छिटक गए, जबकि कार के गहरी खाई में गिरने के बाद परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में दो लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। इसके अलावा दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वाहन चार लोगों को लेकर दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रहा था। वाहन दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड से चालक का वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।
मृतकों में गिरीश राम गांव उडखोली बागेश्वर, सूरज सिंह अखोली पिथौरागढ़, अरुण निवासी फरीदाबाद बताए जा रहे हैं। इसके अलावा घायलों में मृतक सूरज का भाई दीपक और संतोष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : कोरोना का कहर। आज नैनीताल, पौड़ी व दून से आए चार पॉजीटिव। 82 हुई संख्या

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में आज एक साथ कोरोना के छह नए मामले। 88 हुई संख्या

देहरादून। प्रदेश में आज एक साथ कोरोना के छह नए मामले आने के बाद स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। इनको मिलाकर अब प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 88  हो गई है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज चार मरीज देहरादून […]
covid 19

यह भी पढ़े