ब्रेकिंग: इस खाई से रेस्क्यू में मिले चार लोग मृत। बाईक डूबी थी नदी में - Mukhyadhara

ब्रेकिंग: इस खाई से रेस्क्यू में मिले चार लोग मृत। बाईक डूबी थी नदी में

admin
IMG 20191218 WA0021

त्यूनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

त्यूनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर 12 बजे के लगभग हेडसु के पास कुछ लोगों के गिरे होने सूचना मिली। जिस पर थानाध्यक्ष मय फोर्स, आपदा उपकरण व फायर सर्विस व 108 वाहन घटना स्थल पर पहुंचे। जहां पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से चार लोगों को गहरी खाई से रेसक्यू किया। ये सभी मृत अवस्था मे पाये गये। बचाव टीम द्वारा उन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल त्यूनी पहुंचाया गया, जहॉ डाक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मौके से एक बाईक नम्बर Uk16c-2428 नदी में डुबी हुई थी, जिसे बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों से पता चला है कि चारों वेल्डिंग का कार्य करते थे जो संभवतः काम समाप्त कर वापस घर जा रहे होंगे। मृतकों के शवों को अस्पताल में सुरक्षित रखा गया। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके पहुंचने पर उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। बहरहाल इस दुर्घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।

IMG 20191218 WA0020

Next Post

रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्वीकारा, मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए हैं प्रतिबद्ध

रुद्रप्रयाग पुलिस ने स्वीकारा, मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए हैं प्रतिबद्ध विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग के थाने/चौकियों में आयोजित की गयी गोष्ठी  आज 18  दिसम्बर को विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक […]
IMG 20191218 WA0025

यह भी पढ़े