हिन्दी के चितेरे कवि स्व. चन्द्र कुँवर बर्त्वाल को 74वीं पुण्यतिथि पर किया याद। खंडहर मकान पर संग्रहालय बनाने की मांग - Mukhyadhara

हिन्दी के चितेरे कवि स्व. चन्द्र कुँवर बर्त्वाल को 74वीं पुण्यतिथि पर किया याद। खंडहर मकान पर संग्रहालय बनाने की मांग

admin
IMG 20200914 WA0002

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग

हिंदी के चितेरे हिमवंत कवि स्व. चंद्र कुंवर वर्तवाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

14 सितम्बर 1947 को हिमवंत कवि चन्द्र कुँवर बर्त्वाल छोटी सी उम्र 28 साल में ही अमर हो गये थे।
बताते चलें कि हिमवंत कवि बर्त्वाल का जन्म 20 अगस्त 1919 को रुद्रप्रयाग के मालकोटी गाँव मे हुआ था। आजादी के 74 साल व उत्तराखण्ड राज्य के 20 सालो में भी किसी भी सरकारों ने इस महान युवा कवि को आज तक वो पहचान नहीं दी, जिसके वे हकदार थे। उनके युवा कवि जीवन की कर्मस्थली, जो कि रुद्रप्रयाग के पंवालिया (भीरी) है, आज भी खण्डहर व बंजर पड़ी है। इससे बड़ा अपमान हिमवंत कवि के साथ और नहीं तो क्या है?
कई बार सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों व हिमवंत कवि के चाहने वाले वुद्धिजीवियों ने सरकारो से माँग की कि इनके खण्डहर पड़े घर को एक संग्रहालय के रूप मे संजोया जाये, ताकि उत्तराखण्ड का हर व्यक्ति उनकी रचनाओं एंव कविताओं की पढ़े, समझे और उनका अनुसरण कर सके।

IMG 20200820 WA0006
साथ ही बता दें कि कवि बर्त्वाल की यह जमीन 16.50 हेक्टेयर, जो कि अब कृषि विभाग के पास है, लेकिन विभाग भी इसे सही उपयोग नहीं कर रहा।

सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र कंडारी का कहना है कि यहां पर उनके पुराने खण्डहर मकान को उत्तराखण्डी शैली में एक सुन्दर संग्रहालय बनाया जाये।
आज उनकी पुण्य तिथि पर कवि से प्रेम करने वाले कुछ लोगों ने पंवालिया में जाकर उनकी फोटो पर पुष्प मालाएं चढाकर उन्हें श्रद्धाजंली दी।

IMG 20200914 WA0001

कवि की पुण्य आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में किशोर न्याय बार्ड रुद्रप्रयाग चमोली के सदस्य नरेंद्र सिह कंडारी, लोक मंच के संरक्षक विमल चन्द शुक्ला, अध्यक्ष दिगम्बर भण्डारी, हरि मोहन नेगी, रघुबीर नेगी, राजेंद्र रावत, प्रधान भीरी हरि कृष्ण गोस्वामी, धीर सिह मिंगवाल, रविंद्र भण्डारी, श्री डोभाल आदि शामिल रहे।

Next Post

गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था व पोषण की दी जानकारी

सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग।  गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था व पोषण की जानकारी दी गई। कार्यालय परियोजना अधिकारी, बेलनी में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोदभराई कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी […]
IMG 20200914 WA0009

यह भी पढ़े