दु:खद खबर : चमोली जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत पांच घायल - Mukhyadhara

दु:खद खबर : चमोली जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत पांच घायल

admin
IMG 20200514 WA0023

विजेंद्र राणा 

चमोली। जनपद में एक वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार पांच लोग घायल हो गए।
राजस्व उपनिरीक्षक मानखी/गण्डासू के कुलदीप शाह से मिली जानकारी के अनुसार चमोली जनपद के घाट रामनी सड़क मार्ग पर चाफना तोक में अपराहन 3:45 बजे सूमो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे उसमें सवार लुन्तरा निवासी सचिन की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा लुन्तरा निवासी पंकज बिष्ट, ल्वाणी निवासी कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह चरबंग निवासी राजेन्द्र सिंह एवं महिपाल सिंह घायल हो गए। इस दुर्घटना में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि घायलों में एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घायलों को स्थानीय प्राशासन और ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस के जरिये उपचार के लिए सीसीएच घाट पहुंचाया गया। जिसके बाद सभी को जिला अस्पताल गोपेश्वर रेफर किया कर दिया गया।

इस दुखद घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताते चलें कि कुछ दिन के अंतराल में ही चमोली जिले में लगातार दूसरी दुर्घटना सामने आई है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में आए कुल 6 कोरोना संक्रमित। 78 पहुंची संख्या

Next Post

बड़ी खबर : आज उत्तराखंड में आए कुल 6 कोरोना संक्रमित। 78 पहुंची संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में जैसा अनुमान लगाया जा रहा था, ठीक उसी के अनुरूप कोरोना ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। आज दिनभर अब तक छह कोरोना संक्रमितों ने उत्तराखंड में यह आंकड़ा 78 पहुंचा दिया है। शाम को […]
corona

यह भी पढ़े