कोरोना से निपटने को भाजपा ने बनाए कंट्रोल रूम। इन नंबरों पर फोन कर मांग सकते हैं मदद - Mukhyadhara

कोरोना से निपटने को भाजपा ने बनाए कंट्रोल रूम। इन नंबरों पर फोन कर मांग सकते हैं मदद

admin
controll room

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कोरोना महामारी के चलते आम लोगों की सहायता के लिए आज प्रदेश मुख्यालय व जिलों में कंट्रोल रूम की स्थापना कर इनके प्रमुखों की घोषणा की है।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम का प्रभारी पार्टी के कार्यालय सचिव कौस्तुभ जोशी को बनाया गया है।

corona

प्रदेश मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से 0135-2669578 व 9410579202 नंबर से संपर्क किया जा सकता है।
उत्तरकाशी में पूर्व जिला महामंत्री जयवीर चौहान 7252881950
चमोली में जिला महामंत्री नवल भट्ट 9897081663
रुद्रप्रयाग में जिला महामंत्री विक्रम कंडारी 9759124647
टिहरी में जिला महामंत्रा नलिन भट्ट 9411144100
देहरादून में जिला महामंत्री अरुण मित्तल 97604 98657
देहरादून महानगर में जिला महामंत्री सत्येंद्र नेगी 9758765100
हरिद्वार में जिला सह-मीडिया प्रभारी लव शर्मा 9719970288
पौड़ी में जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह 8193855058
पिथौरागढ़ में जिला महामंत्री बसंत जोशी 7895762700
बागेश्वर में जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह फरस्वान 9411119840
अल्मोड़ा में जिला महामंत्री महेश नयाल 9456575555
चंपावत में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राम दत्त जोशी 9412944198
नैनीताल में जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी 90129 02468
ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर के मेयर रामपाल 9084823847
को विभिन्न जिलों में कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिलों में संचालित कंट्रोल रूम को सरकारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखकर सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है। अजेय व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने आज प्रदेश कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम का जायजा भी लिया।

बताते चलें कि लॉकडाउन में आम जनता की सहायता के लिए चलाए अभियान में भाजपा बीती 1 अप्रैल तक 167172 लोगों तक राहत पहुंचा चुकी है।

Next Post

शुक्रवार सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगे बैंक व एटीएम

देहरादून। अगर आप शुक्रवार को बैंक में आवश्यक काम करने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको समय पर बैंक जाना होगा। शुक्रवार को बैंक के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार से सभी […]
sbi bank atm

यह भी पढ़े