बड़ी खबर : आज दून हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मी सहित 69 पॉजीटिव। कुल 1724 में से 947 स्वस्थ - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज दून हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मी सहित 69 पॉजीटिव। कुल 1724 में से 947 स्वस्थ

admin

देहरादून। आज प्रदेशभर में 69 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1724 पहुंच गया है। इसमें से 947 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 32 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर की रिपोर्ट में भी 37 कोरोना मरीज मिले थे।
आज सत्रह मामले देहरादून जिले से पाए गए। इनमेें एक दून हॉस्पिटल का एक स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल है। जबकि एक अन्य व्यक्ति भी स्थानीय है।
हरिद्वार जिले में 30 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, बरेली, बिहार, नेपाल से लौटकर आए हैं।
टिहरी जनपद में तीनव्यक्ति पॉजीटिव पाए गए। जिनमें से दो लोग मुंबई से लौटे हैं।
ऊधमसिंहनगर जिले से चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें दो दिल्ली, एक मुंबई से लौटा है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
रुद्रप्रयाग से सात पॉजीटिव आए हैं।
चमोली से आज तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
उत्तरकाशी जिले से पांच लोगों में आज कोरोना की पुष्टि हुई है।
अब तक कुल 1724 मरीजों में से 947 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 35670 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि अभी भी 4417 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। अब तक सात लोग अन्य राज्यों को माइग्रेट कर चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में 777 एक्टिव मामले विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके अलावा प्रदेश में विभिन्न बीमारियों के चलते 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

20200612 211210

hb covid 12 june

Next Post

दु:खद खबर : उत्तराखंड के सुर सम्राट हीरा सिंह राणा का निधन। उत्तराखंडी लोक कला को बड़ी क्षति

देहरादून। उत्तराखंड प्रसिद्ध लोकगायक सुर सम्राट हीरा सिंह राणा का दिल का दौरा पडऩे से आज तड़के निधन हो गया है। इस खबर के मिलते ही प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। दशकों तक अपनी सुरमयी आवाज से […]
heera singh rana uttarakhandi lok gayak

यह भी पढ़े