उत्तराखंड में आज भी 104 कोरोना पाॅजीटिव। अकेले दून में ही 52 मामले - Mukhyadhara

उत्तराखंड में आज भी 104 कोरोना पाॅजीटिव। अकेले दून में ही 52 मामले

admin
corona 1

देहरादून। उत्तराखंड में आज 104 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब 754 एक्टिव मामले हो गए हैं। हालांकि कुल 3785 संक्रमितों में से 2948 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इसके अलावा 50 संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों से मौत हो चुकी है, जबकि 33 लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं।

आज पाए गए मामलों में 52 मरीज देहरादून जिले से पाए गए हैं। जिनमें एक बिहार, एक पुणे, एक हैदराबाद, दो केरल, दो जम्मू कश्मीर, दो गुजरात, एक जबलपुर, दो दिल्ली, एक रायपुर, एक बेंगलुरु से लौटे हैं, जबकि 13 लोगों की ट्रेवल स्ट्रीट दर्ज नहीं है।

इसके अलावा 25 लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए हैं।

दूसरे नंबर पर आज नैनीताल जनपद में 24 मामले सामने आए हैं,  जिनमें 7 लोग पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्रमित हुए हैं, जबकि एक बिहार से लौटा है, दो लोग स्वास्थ्य जांच के दौरान पॉजिटिव हुए और 14 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है। इसके अलावा उत्तरकाशी जिले से आज 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें एक लेह से, एक अल्मोड़ा से, दो केरल से, एक आइटीबीपी का जवान अपनी ड्यूटी से लौटा है, जबकि 3 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है।

उधमसिंहनगर जिले से आज 6 लोगों में पुष्टि हुई है, जिनमें चार लोग संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण पॉजिटिव हुए। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल से आज एक व्यक्ति दिल्ली से लौटा हुआ पॉजिटिव पाया गया है।

पिथौरागढ़ जिले में 7 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें एक व्यक्ति नोएडा से, एक हैदराबाद से और 5 लोग जम्मू कश्मीर से लौटे हैं।

हरिद्वार जिले के 5 लोग भी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें 4 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री दर्ज नहीं है, जबकि 1 स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। चंपावत से भी आज एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।

20200715 194153

20200715 194220

Next Post

सीबीएसई रिजल्ट : एसजीआरआर राजा रोड के मेधावी छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम

देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। गत वर्षों की भांति इस बार भी एसजीआरआर पब्लिक स्कूल राजा रोड के मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपना परचम लहराया है। स्कूल के सभी वर्गों […]
PicsArt 07 15 09.52.29

यह भी पढ़े