बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना ने किया 500 का आंकड़ा पार - Mukhyadhara

बड़ी खबर : उत्तराखंड में कोरोना ने किया 500 का आंकड़ा पार

admin
2AP1TD2 b598c7937e0cb7c3ddb3d98f6d897d82

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों ने 500 का आंकड़ा पार कर लिया है। आज दिन भर कुल 31 मामले सामने आए।
आज रात्रि 8:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन देहरादून से पाए गए हैं। जिनमें से एक व्यक्ति स्पाइनल इंज्यूरी के कारण एम्स ऋषिकेश में भर्ती है। एक व्यक्ति महाराष्ट्र से लौटा है, जबकि एक व्यक्त के पॉजीटिव के संपर्क में आने से संक्रमित होने की बात सामने आयी है।

तीन अल्मोड़ा वाले लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं और एक मामला नैनीताल से सामने आया है, जो कैंसर पीड़ित  है और पिछले चार माह से दिल्ली में इलाज करवा रहा है। वह इलाज के लिए 20 मई को नैनीताल के एक निजी हॉस्पिटल में गए, हां उनका सेंपल 26 मई को लिया गया था। आज उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
इससे पहले आज दोपहर दो बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न जिलों से 24 नए मरीज सामने आए।

आज सर्वाधिक 10 लोग टिहरी गढ़वाल से सामने आए हैं। इसके अलावा 8 लोग हरिद्वार जनपद से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 5  लोग देहरादून जनपद से पाए गए हैं, जबकि चार लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आई है। हालांकि यह चार लोग किस जनपद से पाए गए हैं, इसका उल्लेख हेल्थ बुलेटिन में नहीं किया गया है। इसके अलावा तीन लोग अल्मोड़ा जिले और एक नैनीताल से पॉजिटिव पाए गए हैं।

अभी भी 4231 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 3 पाॅजिटिव राज्य से बाहर  चुके हैं।

20200528 203204

 

20200528 145041

यह भी पढ़ें : एमएलए अमनमणि को बद्री-केदार का पास जारी करने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें : स्कूल फीस मामले पर निजी स्कूल प्रबंधकों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका। स्टे देने से इंकार

Next Post

वीडियो : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने उठाई प्रवासियों की पीड़ा। कहा- गरीब कामगारों के खातों में 25-25 हजार रुपए डाले सरकार

जागेश्वर। उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रवासियों की पीड़ा को उजागर करते हुए इसके लिए सरकार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार कह रही है कि क्वारंटीन में रह रहे प्रवासियों […]
govind singh kunjwal

यह भी पढ़े