बड़ी खबर: आज उत्तराखंड में 447 corona पाॅजीटिव और 5 मौतें। एक्टिव मामले हुए 4164 - Mukhyadhara

बड़ी खबर: आज उत्तराखंड में 447 corona पाॅजीटिव और 5 मौतें। एक्टिव मामले हुए 4164

admin 1
20200821 201935

देहरादून।  आज प्रदेश में 447 कोरोना मरीज सामने आए हैं। इस प्रकार अब एक्टिव मरीजों की संख्या 4164 पहुंच गई है। इसके अलावा आज 243 मरीज विभिन्न अस्पतालों से स्वस्थ हुए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 68.71% पर पहुंच गई है,  जिसे राहत के रूप में देखा जा रहा है।

शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 8471 लोगों के सैंपल नेगेटिव आई, जबकि 447 लोग पाॅजिटिव पाए गए। इस प्रकार प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 14083 पहुंच गया है, जिनमें से 9676 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

आज सर्वाधिक मरीज 106 उधम सिंह नगर से सामने आए हैं। इसके बाद हरिद्वार जिले से 101 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देहरादून जिले से आज 95 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि पहाड़ी जनपद उत्तरकाशी से भी 41 मरीज पाए गए हैं। वहीं नैनीताल जिले से आज 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा जिले से 14 मरीज, बागेश्वर से दो, चमोली से 3, चंपावत से 9, पौड़ी गढ़वाल से 11, रुद्रप्रयाग से एक और टिहरी गढ़वाल से आज 6 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

प्रदेश में अब तक 258971 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि अभी भी 14785 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। आज जांच के लिए 7091 सैंपल भेजे गए।

20200821 201259

Next Post

गुड न्यूज: उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी। मानदेय में 20 प्रतिशत की वृद्धि

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की संस्तुति के उपरान्त प्रदेश में उपनल के माध्यम से प्रायोजित कार्मिकों के नियत मानदेय में वृद्धि का शासनादेश जारी कर दिया गया है। उपनल कार्मिकों के मानदेय में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि की […]
upnl

यह भी पढ़े