बड़ी खबर corona : देहरादून में 241 मरीजों सहित प्रदेशभर में 807 पॉजिटिव। सात और मरीजों की मौत और 473 हुए स्वस्थ - Mukhyadhara

बड़ी खबर corona : देहरादून में 241 मरीजों सहित प्रदेशभर में 807 पॉजिटिव। सात और मरीजों की मौत और 473 हुए स्वस्थ

admin
corona virus in uttarakhand 1 1

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज प्रदेश में 807 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसके अलावा 7 और मरीजों की मौत हुई है। अब विभिन्न अस्पतालों में 7965 मरीज भर्ती हैं।

आज शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेशभर से 9262 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 807 लोग पॉजिटिव पाए गए। आज सर्वाधिक मरीज देहरादून, नैनीताल और उधमसिंहनगर जिले से आए हैं।

आज इन जिलों से इतने पॉजिटिव

आज देहरादून से 241, नैनीताल से 142 और उधम सिंह नगर से 118 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा हरिद्वार जनपद से 73, पौड़ी गढ़वाल से 84 और टिहरी गढ़वाल से 41 नए मामले सामने आए हैं।

अल्मोड़ा से 13, बागेश्वर से 7, चमोली से 12, चंपावत से 19 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि पिथौरागढ़ से 7, रुद्रप्रयाग से 15 और उत्तरकाशी जिले से 35 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

20200907 194832 1

प्रदेश में अब तक 414526  सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभी भी 12834 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज भी जांच के लिए 7721  सैंपल भेजे गए, जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 473 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए।

इस प्रकार अब प्रदेशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 25436 पर पहुंच गया है। जिनमें से 17046 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 348 मरीजों की मौत हो चुकी है और 77 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 67.02% है।

Next Post

अल्मोड़ा : यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस ने किया द्वाराहाट विधायक और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं साथ अध्यक्ष धरने में शामिल हुए और द्वाराहाट विधायक पर महिला द्वारा लगाये गये आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को […]
IMG 20200907 WA0025

यह भी पढ़े