कोरोना अपडेट: आज 118 पाॅजीटिव मामले। 24 घंटे में चार और मौत - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट: आज 118 पाॅजीटिव मामले। 24 घंटे में चार और मौत

admin
covid 19 1

देहरादून। उत्तराखंड में आज 118 मरीज सामने आए हैैं। आज 3277 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 118 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में चार और संक्रमितों की मौत हो चुकी है।  इस प्रकार अब प्रदेश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 7183 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 4168 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

आज इन जिलों से आए इतने मरीज
  •  देहरादून जिले से आज 55 मामले पॉजिटिव आए हैं।
  • अल्मोड़ा जिले से 32 पॉजिटिव पाए गए।
  • बागेश्वर से एक व्यक्ति में पुष्टि हुई है।
  • चमोली से भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।
  • हरिद्वार से 6 लोग पॉजिटिव मिले।
  • नैनीताल से 34 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
  • पौड़ी गढ़वाल से 4 पॉजिटिव पाए गए।
  • रुद्रप्रयाग जनपद से 3 व्यक्तियों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है।
  • टिहरी गढ़वाल से 5 पॉजिटिव पाए गए।
  • उधम सिंह नगर जिले से 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • उत्तरकाशी जिले से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
अब तक उत्तराखंड में कुल 149507 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज 172 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। आज 3964 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि अभी भी 8044 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।
प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी दर अब 58.03% पर आ गया है। यहां अब तक 80 कोरोना संक्रमितों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हुई है, जबकि 38 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं।
20200731 193952
Screenshot 20200731 193445 Drive 768x1023 1
Next Post

कोरोना बड़ी खबर : अगस्त के पहले दिन ही उत्तराखंड में 264 नए कोरोना मरीज

देहरादून। उत्ततराखंड में आज 264 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इस प्रकार एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ते हुए अब 2996 पर पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में 83 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो चुकी […]
covid 19 2

यह भी पढ़े