corona virus uttarakhand : अब 317 पहुंचा आंकड़ा। आज दिन भर 72 मामले आए सामने - Mukhyadhara

corona virus uttarakhand : अब 317 पहुंचा आंकड़ा। आज दिन भर 72 मामले आए सामने

admin
covid ccc

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज कुल 72 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। ऐसे में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 317 पहुंच गया है। अब तक 58 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।
शाम साढे सात बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 19 नए मरीज सामने आए। इससे पहले दोपहर तीन बजे जारी बुलेटिनमें 53 मरीज सामने आ चुके थे। इस प्रकार आज कुल 72 मरीज सामने आए हैं।
शाम को बागेश्वर से दो मरीज सामने आए। जिनमें एक नई दिल्ली व एक अहमदाबाद से लौटा था। चमोली में पांच मामले पाए गए। जिनमें चार नई दिल्ली से लौटे थे और एक व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजीटिव आई है।
इसके अलावा देहरादून जनपद से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जिनमें तीन लोग मुंबई से लौटे हैं, जबकि एक व्यक्ति स्थानीय है।
वहीं ऊधमसिंहनगर जनपद से आठ मामले कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग मुंबई से लौटकर जनपद में आए हैं।
इससे पहले दोपहर को पाए गए मरीजों में 32 नैनीताल जनपद से , अल्मोड़ा से पांच, तीन चमोली से, एक चंपावत से, सात देहरादून से, एक पौड़ी से, तीन टिहरी गढ़वाल से और एक कोरोना संक्रमित ऊधमसिंहनगर से सामने आया है।

बताते चलें कि कल शनिवार को एक दिन में 91 मामले उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए थे। इनमें 57 अकेले नैनीताल जनपद से ही थे।

20200524 201415

20200524 155115

llk

यह भी पढ़ें : दु:खद खबर : ‘पुष्पा छोरी पौड़ीखाला’ वाले गढ़वाली अभिनेता का निधन। मार्च में हो चुकी है अभिनेत्री की भी मौत

 

Next Post

corona-virus-uttarakhand : आज 15 नए मरीज आए सामने। 332 पहुंचा आंकड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में 15 नए मरीज सामने आने के बाद अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 332 पहुंच गया है। अब तक 58मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि चार कोरोना संक्रमित लोगों की बीमारियों के चलते मौत हो […]
corona centuri dd

यह भी पढ़े