बड़ी खबर corona-virus : आज सर्वाधिक 102 लोग पॉजीटिव। कुल 602 पहुंची संख्या - Mukhyadhara

बड़ी खबर corona-virus : आज सर्वाधिक 102 लोग पॉजीटिव। कुल 602 पहुंची संख्या

admin
covid19

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। आज उत्तराखंड में अब तक के सबसे सर्वाधिक corona पॉजीटिव सामने आए हैं। आज आधे दिन में ही 102 पॉजीटिव पाए गए हैं। इस प्रकार अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 602 पहुंच गई है।
दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सर्वाधिक 54 लोग देहरादून से संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा 15 लोग अल्मोड़ा जिले से पाए गए हैं।
बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल से आठ-आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके अलावा हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर से चार-चार मामले सामने आए हैं। इसके अलावा नैनीताल में दो, पौड़ी गढ़वाल में दो और रुद्रप्रयाग में दो लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। आज अब तक पिथौरागढ़ जिले में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
इस प्रकार अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 602 पहुंच गई है। अब corona एक्टिव मामले 505 हो गए हैं, जबकि 89 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। तीन लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं। इसके अलावा पांच corona संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते प्रदेश में मौत हो चुकी है।
अब तक 20636 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 4758 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

corona 100 1

यह भी पढ़ें : कोरोना से निपटने के लिए विधायक महेंद्र भट्ट अपनी सभी ग्रामसभाओं को देंगे 10-10 हजार

यह भी पढ़ें : वीडियो : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने उठाई प्रवासियों की पीड़ा। कहा- गरीब कामगारों के खातों में 25-25 हजार रुपए डाले सरकार

यह भी पढ़ें : एमएलए अमनमणि को बद्री-केदार का पास जारी करने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Next Post

रेड जोन में आ सकते हैं उत्तराखंड के कई जिले

देहरादून। आज हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुहर लगी है। इसकी जानकारी सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने दी। आज हुई कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर चर्चा हुुई। बैठक में कोविड-19 पर विशेष चर्चा की गई। […]
sachivalaya 1

यह भी पढ़े