Corona-uttarakhand : आज 24 मामले पाॅजीटिव। कुल 493 पहुंचा आंकड़ा - Mukhyadhara

Corona-uttarakhand : आज 24 मामले पाॅजीटिव। कुल 493 पहुंचा आंकड़ा

admin
corona centuri dd

देहरादून। उत्तराखंड में आज 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 493 पहुंच गया है। अब तक 79 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं

दोपहर 2:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज विभिन्न जिलों से 24 नए मरीज सामने आए हैं। आज सर्वाधिक 10 लोग टिहरी गढ़वाल से सामने आए हैं। इसके अलावा 8 लोग हरिद्वार जनपद से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दो लोग देहरादून जनपद से पाए गए हैं, जबकि  चार लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आई है। हालांकि यह चार लोग किस जनपद से पाए गए हैं, इसका उल्लेख हेल्थ बुलेटिन में नहीं किया गया है।

अभी भी 4231 सैंपल की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। 3 पाॅजिटिव राज्य से बाहर  चुके हैं।

अब तक प्रदेश में 19702 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज 825 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि आज 1068 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

20200528 145041

Next Post

एमएलए अमनमणि को बद्री-केदार का पास जारी करने के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने विधायक अमनमणि त्रिपाठी और नौ अन्य को लॉकडाउन के दौरान बद्रीनाथ व केदारनाथ जाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार के स्पेशल पास के खिलाफ दायर जनहित याचिका में विधायक अमनमणि व साथी, पौड़ी, चमोली, […]
images 34

यह भी पढ़े