corona-virus-uttarakhand : आज 32 मामले आए पॉजीटिव। अब कुल 349 - Mukhyadhara

corona-virus-uttarakhand : आज 32 मामले आए पॉजीटिव। अब कुल 349

admin
covid 19

देहरादून। corona-virus-uttarakhand में रोजाना आंकड़ों की बढौतरी कर रहा है। सोमवार को प्रदेशभर से 32 मामले पॉजीटिव पाए गए। अब तक प्रदेश में 349 मामले हो गए हैं।
सायं आठ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 17 नए corona पॉजीटिव सामने आए हैं। सर्वाधिक नैनीताल जिले से नौ मामले सामने आए हैं। इनमें आठ महाराष्ट्र से लौटे हैं और एक दिल्ली से आया है। इसके अलावा 6 पॉजीटिव केस हरिद्वार जनपद में पाए गए। ये सभी मुंबई से लौटे हैं। एक मामला ऊधमसिंहनगर से हैं, जो फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से आया है, जबकि एक मामला टिहरी से है, जो मुंबई से लौटा है।
इससे पहले दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन में 15 मामले पॉजीटिव पाए गए थे। इन मामलों में चार मामले ऊधमसिंहनगर जिले से हैं। टिहरी जिले से एक और एक पिथौरागढ़ से पायागया है। पौड़ी गढ़वाल के तीन लोगों में corona पॉजीटिव पाया गया हैैं। हरिद्वार जनपद से तीन लोग मिले हैं, जबकि देहरादून में एक और चमोली के दो लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इस प्रकार आज कुल 32 मामले सामने आए हैं।

o

दु:खद खबर : ‘पुष्पा छोरी पौड़ीखाला’ वाले गढ़वाली अभिनेता का निधन। मार्च में हो चुकी है अभिनेत्री की भी मौत

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड में अब तक 400 कोरोना पॉजीटिव। आज 51 मामले

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। कोरोना वायरस उत्तराखंड में आज चार सौ का आंकड़ा छू गया है। आज 51 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि अब तक 64 लोग ठीक हो चुके हैं। आज तीन बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार विभिन्न […]
covid19

यह भी पढ़े