कोरोना अपडेट : आज उत्तराखंड में 93 पॉजीटिव। कुल आंकड़ा 1655 - Mukhyadhara

कोरोना अपडेट : आज उत्तराखंड में 93 पॉजीटिव। कुल आंकड़ा 1655

admin
images 40

देहरादून। आज प्रदेशभर में 93 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1655 पहुंच गया है। इसमें से 886 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 18 नए कोरोना पॉजीटिव सामने आए हैं। इससे पहले दोपहर की रिपोर्ट में भी 75 कोरोना मरीज मिले थे।

आज इन जिलों से पाए गए इतने संक्रमित

  • टिहरी जनपद से आज 33 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • देहरादून जनपद से 16 लोगों की रिपोर्ट दोपहर को पॉजीटिव आई थी, जबकि शाम को आई रिपोर्ट में भी दून से 13 और लोगों में कोरोना पाया गया है। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजीटिव आई। इन लोगों में तीन लोग नई दिल्ली से लौटे हैं। एक गाजियाबाद से और एक स्वास्थ्य कर्मी है। इसके अलावा पांच लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री ज्ञात नहीं है। दो लोग मुंबई से लौटे हैं और एक व्यक्ति स्थानीय निरंजनपुर मंडल से है।
  • हरिद्वार से 16 लोगों में कोरोना पाया गया है।
  • ऊधमसिंहनगर से आज चार लोगों की रिपोर्ट संक्रमित आई है।
  • चमोली जनपद से तीन लोग पॉजीटिव पाए गए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से आज एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • रुद्रप्रयाग में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • उत्तरकाशी से मुंबई से लौटे एक व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है।

प्रदेश में अब 4654 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक कुल 34604 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक कुल 1655 मरीजों में से 886 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस प्रकार वर्तमान में 769 एक्टिव मामले हैं।
उत्तराखंड में अब तक विभिन्न बीमारियों से सोलह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात लोग माइग्रेट होकर अन्य राज्यों में चले गए हैं।

IMG 20200611 WA0028

 

hb 11

यह भी पढ़ें : दु:खद: रुद्रप्रयाग में तैनात एसआई के आकस्मिक निधन से रुद्रप्रयाग पुलिस में शोक की लहर

यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट : पब्लिक स्कूलों की फीस माफी पर सरकार से एक सप्ताह में मांगा प्रत्यावेदन

यह भी पढ़ें : उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में आई भीषण आपदा के जख्म अभी भी नहीं भरे

Next Post

...और मुखिया जी को देनी पड़ी सफाई। बोले- नई भर्तियों पर नहीं लगाई रोक

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि प्रदेश में नई भर्तियों पर रोक नहीं लगायी गई है। केवल नये पदों के सृजन पर रोक लगाई गई है। पहले से सृजित पदों पर भर्ती पर रोक नहीं है। उन्होंने […]
FB IMG 1591889080978

यह भी पढ़े