Corona-virus-uttarakhand : आज पौड़ी व टिहरी पर कोरोना भारी। कुल हुए 438 - Mukhyadhara

Corona-virus-uttarakhand : आज पौड़ी व टिहरी पर कोरोना भारी। कुल हुए 438

admin
Pauri dist 3

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में आज 38 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। सर्वाधिक मामले पौड़ी गढ़वाल एवं टिहरी जिले से आए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में आंकड़ा 438 हो गया है।
दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 38 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कुल एक्टिव माले 352 हैं। इनमें से तीन लोग राज्य से बाहर जा चुके हैं, जबकि चार संक्रमित लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है। अब प्रदेश में कोरोना आंकड़ा 438 पहुंच गया है।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज सर्वाधिक 16 मामले टिहरी जनपद से आए हैं। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में 13 मामले सामने आए हैं। देहरादून से तीन मामले, हरिद्वार से छह मामले संक्रमित पाए गए हैं।
अब तक उत्तराखंड में कुल 18645 लोगों के सेंपल निगेटिव आए हैं। आज 15 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक 79 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आज 1017 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि अभी भी 3939 सेंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

20200527 141923

Next Post

corona-news : उत्तराखंड में आज 69 पॉजीटिव मामले। 469 पहुंचा आंकड़ा

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड में आज दिनभर 69 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार अब प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या 469 पहुंच गई है। अब तक 79 लोग ठीक हो चुके हैं। रात्रि आठ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन […]
images 28

यह भी पढ़े