बड़ी खबर : आज 31 पाॅजीटिव। कुल आंकड़ा 1816 में से 60% स्वस्थ - Mukhyadhara

बड़ी खबर : आज 31 पाॅजीटिव। कुल आंकड़ा 1816 में से 60% स्वस्थ

admin
images 2

देहरादून। आज उत्तराखंड में 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1816 पहुंच गया है। हालांकि अब तक 1078 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जिसे प्रदेश के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।

दोपहर 2:30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश भर से 31 संक्रमित मामले सामने आए हैं। आज आए मामलों में सर्वाधिक देहरादून जनपद से 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।  इनमें से 2 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टिहरी गढ़वाल में भी आज 9 लोगों में कोरो ना पाया गया है। हरिद्वार जनपद से 5 मरीज सामने आए हैं। उत्तरकाशी जनपद से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चमोली उधम सिंह नगर एवं नैनीताल जनपद से आज 1-1 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस प्रकार आज एक मरी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया और कुल अब तक 1078 स्वस्थ हो चुके हैं। इस प्रकार कुल 1816 मरीजों में से एक्टिव मामलों के रूप में विभिन्न अस्पतालों में 705 लोग भर्ती हैं।

आज 1019 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 1082 लोगों के सेंपल टेस्ट के लिए भेजा गया। अब तक 37500 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 4661 लोगों को अभी भी अपनी रिपोर्ट का इंतजार है।

महत्वपूर्ण है कि उत्तराखंड में 59.36% की दर से कोरोना मरीजों की रिकवरी हो रही है उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। इन आंकड़ों को प्रदेश के लिए राहत के रूप देखा जा रहा है।  हालांकि दूसरा महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि अब तक प्रदेश के 24 संक्रमित  लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 9 लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके हैं।

20200614 152556

यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में शहीद हुए सुबेदार यमुना प्रसाद पनेरू को अंतिम सलामी

Next Post

वन आरक्षी के पेपर में नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार। प्रश्न पत्र, OMR शीट व ब्लूटूथ डिवाइस बरामद 

पौड़ी। नकल के जरिए वन आरक्षी का सपना दिखाने वाले गिरोह के एक व्यक्ति विजयदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह से जुड़े 2 लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। बताते चलें कि 17 फरवरी 20 […]
FB IMG 1592132422921

यह भी पढ़े