कोरोना बड़ी खबर : अगस्त के पहले दिन ही उत्तराखंड में 264 नए कोरोना मरीज - Mukhyadhara

कोरोना बड़ी खबर : अगस्त के पहले दिन ही उत्तराखंड में 264 नए कोरोना मरीज

admin
covid 19 2

देहरादून। उत्ततराखंड में आज 264 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इस प्रकार एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ते हुए अब 2996 पर पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में 83 पॉजिटिव लोगों की विभिन्न बीमारियों के कारण मौत हो चुकी है और 38 मरीज राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। अब तक प्रदेश में 7447 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि इनमें से 4330 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

आज इन जिलों से इतनी मरीज

  • नैनीताल जिले से सर्वाधिक 95 मरीज पाए गए हैं।
  • अल्मोड़ा जनपद से चार लोग पोजिटिव पाए गए।
  • बागेश्वर से 31 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • चंपावत से 4 मरीज सामने आए हैं।
  • देहरादून से 27 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • हरिद्वार से 42 लोगों पॉजिटिव पाए गए।
  • पौड़ी गढ़वाल से 4 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • पिथौरागढ़ से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • रुद्रप्रयाग से दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।
  • टिहरी से दो लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
  • उधम सिंह नगर से 30 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
  • उत्तरकाशी जनपद के 17 लोग पॉजिटिव पाए गए।

आज शाम 8:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 3964 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 264 लोग पॉजिटिव पाए गए। आज विभिन्न अस्पतालों से 162 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा आज 4134 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए और अभी भी 8106 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रदेश में अब तक 153471 लोगोघ के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वर्तमान में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 58.14% है

20200801 201041

20200801 201103

Next Post

उत्तरकाशी व बागेश्वर के जिलाधिकारी बदले। दो दिन पहले ही हुआ था ट्रांसफर

देहरादून। शासन ने दो आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर में संशोधन करते हुए उन्हें नए जिलों में जिलाधिकारी बनाया है। उत्तराखंड शासन ने आज उत्तरकाशी के जिलाधिकारी बनाए गए आईएएस मयूर दीक्षित को बागेश्वर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा […]
secratariot 1

यह भी पढ़े