Corona न्यूज़ उत्तराखंड : रिकवरी दर 69%, किंतु डरा रहे बढ़ते मौत के आंकड़े। आज 264 पाॅजीटिव और स्वस्थ हुए 408 - Mukhyadhara

Corona न्यूज़ उत्तराखंड : रिकवरी दर 69%, किंतु डरा रहे बढ़ते मौत के आंकड़े। आज 264 पाॅजीटिव और स्वस्थ हुए 408

admin

images 42देहरादून।  उत्तराखंड में कोरोना मरीजों की 69.05% रिकवरी दर होने के बावजूद जिस प्रकार से पिछले 24 घंटे में ही 14 और मरीजों की मौत हुई है, इससे मामले डरावने आंकड़ों की ओर बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में आज 264 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज सबसे ज्यादा मामले नैनीताल और देहरादून जनपद से आए हैं। इसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 3865 हो गया है।

शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 4601 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 264 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 15869 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी शेष है। इस प्रकार उत्तराखंड में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 13225 पहुंच गया है, जिनमें से 9132 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

आज कोरोना मरीजों का विवरण

  • आज देहरादून जिले से 118 मरीज पाए गए।
  •  नैनीताल जिले से 60 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • हरिद्वार जिले से आज 39 मरीज पाए गए हैं।
  • चंपावत से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • चमोली जिले से 19 मरीज पाए गए हैं।
  • पौड़ी गढ़वाल से 13 पाॅजीटिव पाए आए।
  • रुद्रप्रयाग से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।
  • टिहरी गढ़वाल से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
  • उधम सिंह नगर से आज 7 लोग पॉजिटिव पाए गए।
  • उत्तरकाशी जिले से एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया।

अब तक प्रदेश में कुल 178 मरीजों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हुई है, जबकि 50 लोग राज्य से बाहर माइग्रेट कर चुके हैं। आज विभिन्न अस्पतालों से 408 मरीज स्वस्थ हुए और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसे प्रदेश के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है।

 

20200819 195503

यह भी पढें : ब्रेकिंग : मौसम विभाग ने 19-20 अगस्त को जताई भारी वर्षा की संभावना। 11 जिलों को अलर्ट रहने की चेतावनी

यह भी पढें : गुड न्यूज : उत्तराखंड में कीवी की बागवानी से आपकी भी संवर सकती है आर्थिकी। जरूर पढ़िए यह रिपोर्ट

 

Next Post

श्रद्धांजलि : शहीद राजेंद्र सिंह नेगी को अंतिम सल्यूट। 'जब तक सूरज-चांद रहेगा, राजेंद्र तेरा नाम रहेगा' के नारों से गूंजा आसमां

देहरादून। दून निवासी 11 गढ़वाल राइफल के हवलदार शहीद राजेंद्र सिंह नेगी आज हरिद्वार के गंगा तट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में जब लोगों ने ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, राजेंद्र तेरा नाम रहेगा’ के नारे […]
FB IMG 1597920868834

यह भी पढ़े