ब्रेकिंग कोरोना : उत्तराखंड में 6417 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार। आज 23 नए मामले। कुल 929 - Mukhyadhara

ब्रेकिंग कोरोना : उत्तराखंड में 6417 लोगों को रिपोर्ट का इंतजार। आज 23 नए मामले। कुल 929

admin
images 28

मुख्यधारा ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना आंकड़ा 929 पहुंच गया है, जबकि अब तक कुल 200 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। ऐसे में अब प्रदेश में 720 एक्टिव मामले हैं।
आज दोपहर दो बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 23 नए पॉजीटिव मामले पाए गए हैं। सर्वाधिक 15 मामले चंपावत जिले से सामने आए हैं। इसके अलावा आठ लोग हरिद्वार जनपद में संक्रमित पाए गए हैं।
अब तक उत्तराखंड में कुल 23400 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है और आज 98 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाए गए। आज भी 730 लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गए। अभी भी 6417 लोगों के सेंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी दर 21.53 प्रतिशत है। अब तक प्रदेश में तीन लोग प्रदेश से माइग्रेट कर राज्य से बाहर जा चुके हैं। इसके अलावा छह लोगों की विभिन्न बीमारियों के चलते मौत हो चुकी है।

health buletin

Next Post

पच्चीस वर्षों बाद सीवर लाइन पड़ी तो झूम उठे दिलारामवासी। पार्षद योगी की हो रही सरहना

देहरादून। दो दशक से भी अधिक समय से सीवर की समस्या से जूझ रहे दिलाराम बाजार के लोगों को आज बड़ी राहत मिल गई है। यह संभव हो पाया है आर्यनगर के पार्षद योगेश घाघट योगी के प्रयासों से। वह […]
IMG 20200601 WA0037

यह भी पढ़े