बच्चों को दिया वातानुकूलन एवं प्रदूषण निवारण का ज्ञान - Mukhyadhara

बच्चों को दिया वातानुकूलन एवं प्रदूषण निवारण का ज्ञान

admin

डी.पी.एस हल्द्वानी लामाचौड़ के कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने वृक्षात्कार पखवाड़े के अंतर्गत  अपने  अध्यापक श्री राकेश कुमार जोशी  से वातानुकूलन एवं पर्यावरण प्रदूषण के संबंध में ज्ञान प्राप्त किया।।
श्री जोशी ने विद्यार्थियों को  बतलाया कि प्राकृतिक वातानुकूलित प्रबंधन द्वारा हम पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।  वहीं दूसरी ओर पर्यावरणीय प्रदूषण को अधिकाधिक वृक्षारोपण द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने  विद्यालय के वातानुकूलित प्रबंधन को दिखलाकर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया।
शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पॉलिथीन  निषेध कर पर्यावरण संतुलन का संकल्प भी लिया।
इस प्रकार डी.पी.एस हल्द्वानी लामाचौड़ वृक्षात्कार पखवाड़े के अंतर्गत विद्यार्थियों के समक्ष पर्यावरणीय जागरूकता का संकल्प दोहराता जा रहा है। विद्यार्थी भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपने ज्ञान में निरंतर वृद्धि कर रहे हैं।

Next Post

विकास प्राधिकरण के खिलाफ लोग हुए लामबन्द

पिथौरागढ़। सीमान्त जिले के लोग विकास प्राधिकरण के नियमों से खासे नाराज है। हजारों लोगों ने इसके खिलाफ नगर में जुलूस निकाला और सभा की। उन्होंने कहा कि जब तकं इस काले कानून को निरस्त नहीं किया जायेगा चैन से […]
hill news

यह भी पढ़े