दु:खद खबर : आशा ने ही नाता तोड़कर नागर को किया निराश! - Mukhyadhara

दु:खद खबर : आशा ने ही नाता तोड़कर नागर को किया निराश!

admin
PicsArt 07 14 10.29.06

नीरज उत्तराखंडी 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमृत नगर की भांजी आशा ने देर रात अपने मामा अमृत नागर से हमेशा के लिए भांजी का सांसारिक रिश्ता तोड़ कर उन्हें निराश कर दिया।
जी हां! इस दुखद समाचार से गांव और क्षेत्र में शोक और मातम का मौहल है।
देहरादून में देर रात वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अमृत नागर की भांजी आशा देवी पत्नी नैनदास ग्राम मेन्द्रथ तहसील त्यूनी निवासी का ह्रदय गति रुकने से देहावसान हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रही थी, जिनका देहरादून में इलाज चल रहा था।
आशा देवी की ससुराल जनपद देहरादून के तहसील त्यूनी के मेन्द्रथ गांव में है। आशा देवी 35 वर्ष की अल्प आयु में भगवान को प्यारी हो गई। वह पति व परिवार को निराश हताश और अपने पीछे दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
शिक्षक लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र भूषण बिजल्वाण सहित गणमान्य व्यक्तियों, विभिन्न पार्टी के पदाधिकारियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अमृत नागर की भांजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त की है।
दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।

Next Post

ब्लाॅक प्रमुख जखोली की मौजूदगी में स्वरोजगार अपनाने का संकल्प। महिलाओं को बनाएंगे सशक्त

जखोली। डेयरी विकास विभाग के सौजन्य से महिलाओं को सशक्तिकरण बनाने के उद्देश्य से सकलाना में प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गयी, जिसमें सहकारी समिति के माध्यम से 19 लाभार्थियों का चयन कर स्वरोजगार को […]
IMG 20200714 WA0018

यह भी पढ़े