ब्रेकिंग : गढ़वाल में फंसे लोग अपने राज्यों को जाना चाहते हैं तो यहाँ करें फोन - Mukhyadhara

ब्रेकिंग : गढ़वाल में फंसे लोग अपने राज्यों को जाना चाहते हैं तो यहाँ करें फोन

admin 13

पौड़ी। गढ़वाल में लॉकडाउन के कारण फंसे लोगों को भी अपने राज्य व अपने घर जाने का मौका मिलना शुरू हो गया है। गढ़वाल में ऐसे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए फोन नंबर जारी कर दिए हैं।
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 29/04/2020 को जारी दिशानिर्देश के क्रम में अन्य राज्यों के श्रमिक, तीर्थयात्री, विद्यार्थी तथा पर्यटक जो लॉकडाउन के कारण जनपद गढ़वाल में फंस गए हैं उन्हें अपने-अपने राज्यों को भेजा जाना है। ऐसे में जो लोग अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं, उनकी सूचना उनके नाम, मोबाइल नंबर तथा गृह राज्य एवं जनपद से संबंधित पूरी जानकारी शासन को तत्काल उपलब्ध कराया जाना है।

IMG 20200430 WA0010
साथ ही अन्य राज्यों के फंसे हुए श्रमिक, तीर्थयात्री, विद्यार्थी तथा पर्यटकों को, जो अपने गृह राज्य जाना चाहते हैं, को कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर 01368221840, 01368 222450, 01368 222424तथा 9412082535 पर तत्काल संपर्क कर सकते हैं।
यहां अपनी पूरी डिटेल्स देने के बाद लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अपने गृह राज्य में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ऐसे में उन तमाम लोगों ने राहत की सांस ली है, जो जगह-जगह लॉकडाउन के कारण फंस गए हैं।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को लाया जाएगा उत्तराखंड। इस लिंक पर करें रजिस्ट्रेशन

Next Post

दुखद : लोगों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का निधन। दो दिनों में चले गए दो बेहतरीन कलाकार

कल इरफान खान ने दुनिया को कहा था अलविदा। चाहने वालों को पहुंचा गहरा आघात लोगों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता ऋषि कपूर का आज निधन हो गया है। इससे पहले बीते दिवस हरफनमौला कलाकार इरफान खान ने […]
rishi kapoor irfan khan

यह भी पढ़े