रसोई गैस सिलेण्डर 150 रुपये महंगा हुआ। गरीब जनता के साथ खिलवाड़  - Mukhyadhara

रसोई गैस सिलेण्डर 150 रुपये महंगा हुआ। गरीब जनता के साथ खिलवाड़ 

admin
gas sylender
देहरादून। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर बुधवार 12 फरवरी से लगभग 150 रुपये महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के बड़े शहरों में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर आज से महंगा हो गया है।
रसोई गैस की कीमतों में 150 रूपये की भारी वृद्धि को आम जनता का शोषण बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई से आम जनता की कमर तोड़कर रख दी है। मंहगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम भाजपा सरकार अपनी विफलता का बोझ आम जनता के कंधों पर बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार द्वारा रसोई गैस के दामों में वृद्धि की जा रही है, उससे गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है।
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्ष 2020 के प्रारम्भ से ही रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में लगातर दूसरी बार भारी वृद्धि से केन्द्र की मोदी सरकार ने एकबार फिर साबित कर दिया है कि यह सरकार आम जनता की न होकर कुछ सरमायेदारों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले से ही मंहगाई की मार झेल रही गरीब जनता पर केन्द्र सरकार द्वारा लगातार मंहगाई का बोझ डालकर अब उसके पेट पर लात मारने का काम किया जा रहा है।
केन्द्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है तथा मंहगाई के नाम पर जनता काशोषण कर रही है। भाजपा सरकार ने साल 2020 के शुरूआती महीनों में ही दो बार रसोई गैस सिलेण्डर के दामों मे भारी वृद्धि कर जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है तथा महंगाई अब आम आदमी की बर्दास्तगी से बाहर होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि चुनावों में बड़े-बड़े वादे करने वाले प्रधानमंत्री मोदी देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। केन्द्र में सत्तारूढ़ होने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार कुछ बड़े घरानों को पल्लवित-पोषित कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार को आम जनता के दुःख दर्द से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। भारतीय जनता पार्टी और स्वयं नरेन्द्र मोदी चुनावों के समय देश की जनता से मंहगाई पर नियंत्रण करते हुये आम आदमी को राहत देने का वायदा करते हैं, परन्तु आज महंगाई घटने के बजाय दिन-दूनी रात चैगुनी वृद्धि कर रही है।
प्रीतम सिंह ने कहा कि अंंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी होने के बावजूद केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा तेल कम्पनियों को फायदा पहुंचाते हुये रसोई गैस सिलेण्डर के दामों मे लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाक डाला जा रहा है। केन्द्र सरकार के इस आम जन के हितों पर कुठाराघात करने वाले निर्णय से सबसे अधिक समाज के अंतिम छोर पर बैठे हुए व्यक्ति के हितों पर चोट पहुंची है।
रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में 150 रुपये की भारी भरकम वृद्धि के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर सभी जिला एवं शहर मुख्यालयों में 13 फरवरी को भाजपा सरकारों का पुतला दहन किया जायेगा।
Next Post

रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका। 20 फरवरी को श्रीनगर में रोजगार मेला

पौड़ी। प्रदेश भर के रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लैंसडाउन गढ़वाल की ओर से 20 फरवरी, 2020 को आई.टी.आई. परिसर श्रीनगर गढ़वाल में जनपद पौड़ी, रूद्रप्रयाग […]
job

यह भी पढ़े