हरिद्वार। महिला मोर्चा की दो मण्डलों की परिचय बैठक में भाजपा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यही नहीं भाजपा की रीति नीति को बूथ स्तर तक ले जाने का लक्ष्य भी प्राथमिकता में रखा गया है।
भाजपा जिला कार्यालय में रानीपुर विधानसभा के बहादराबाद मण्डल एवं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के हरिद्वार ग्रामीण उत्तर मण्डल की कार्यकारिणी की परिचय बैठक हुई। जिला कार्यालय में हुई इस परिचय बैठक में बहदराबाद मण्डल की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष विमला धोण्डियाल एवं हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की हरिद्वार ग्रामीण उत्तर मंडल के मंडल अध्यक्ष शर्मिला बगवाड़ी ने अपने-अपने कार्यकारिणी की परिचय बैठक कराई, जिसमें कार्यकारिणी में शामिल महिलाओं ने अपना परिचय कराया एवं आगामी विधानसभा चुनाव में अपने-अपने मंडल में भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान करने और भाजपा की रीति नीति को बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने मंडल में नवनियुक्त अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और उनका मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसने महिलाओं के सशक्तिकरण से लेकर देश की सीमाओं को सुरक्षित करने और देश के गौरव को संपूर्ण विश्व में बढ़ाने का कार्य किया है। पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर जहां कश्मीर को उसका स्वाभिमान लौट आया है, वहीं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसा महत्वपूर्ण निर्णय मोदी सरकार में लिया गया, जिसकी प्रतीक्षा हम सब वर्षों से कर रहे थे। जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने लंबा संघर्ष किया।
इस अवसर पर भाजपा की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता चमोली ने नवनियुक्त दोनों अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं जिस प्रकार परिवार की रीढ़ हैं, उसी प्रकार संगठन की भी रीढ़ है और हम सब मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपना उत्तरदायित्व अच्छे से निभाएंगे। इस अवसर पर रेनू शर्मा, मनु रावत, रीमा गुप्ता, कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष बदराबाद नागेंद्र राणा, पंकज गुर्जर, अनुजा तिवारी, शालिनी यादव, गंगोत्री देवी, मोनिका कश्यप, जमोत्री देवी, जानकी शर्मा, सपना बौठियाल, रुचिका शर्मा, सोनिया, ममता, सुमन चौधरी, हंसी, रेनू, रेनू त्यागी, सुदेश, सुनीता पंवार, संगीता, अवंतिका, ममता चौधरी आदि उपस्थित रहे।