इस अधिकारी पर लगाया 'शारीरिक संबंध' बनाने के लिए दवाब बनाने का आरोप। मुकदमा दर्ज - Mukhyadhara

इस अधिकारी पर लगाया ‘शारीरिक संबंध’ बनाने के लिए दवाब बनाने का आरोप। मुकदमा दर्ज

admin
IMG 20191211 WA0020

इस अधिकारी पर लगाया ‘शारीरिक संबंध’ बनाने के लिए दवाब बनाने का आरोप। मुकदमा दर्ज

आजकल उधमसिंहनगर के किच्छा में कृषि उत्पादन मंडी समिति में कार्यरत महिला कर्मचारी द्वारा मंडी समिति के सचिव पर छेड़छाड़ करने, हम बिस्तर होने का दवाब बनाने और आपत्तिजनक इशारे कर मानसिक उत्पीड़न करने समेत विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी के चलते न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने 156/3 के तहत आरोपी सचिव विनोद कुमार लोहनी और प्रज्ञा उपाध्याय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी निवासी महिला ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए कहा कि मंडी सचिव विनोद कुमार लोहनी ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव बनाया और उस पर फब्तियां कसने के साथ ही गंदी निगाह रखी। पीड़िता ने कहा कि उन्होंने इसे नजरअंदाज किया।
सात जुलाई को पीड़ित के रिश्तेदार के बीमार होने पर अवकाश के लिए वह सचिव के पास गई तो उन्होंने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। विरोध करने पर सचिव और सहायक प्रज्ञा उपाध्याय ने उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय ने किच्छा पुलिस को 7 दिन के अंदर पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं मंडी सचिव का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत झूठे आरोप लगाकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहरहाल, आरोप-प्रत्यारोपों के दौर में दूध का दूध और पानी का पानी जांच व न्यायालय के आदेश के बाद ही साफ हो पाएगा।

Next Post

एक्सक्लूसिव: पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा ई-कचरा

एक्सक्लूसिव: पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा ई-कचरा मिट्टी, पानी और हवा को प्रदूषित कर रहा है और इस तरह से यह पारिस्थितिकी के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा ई-कचरा प्रबंधन नियम-2016 का हो रहा सरेआम उल्लंघन […]
Gati E Waste Two

यह भी पढ़े