पौड़ी गढ़वाल के लिए दु:खद खबर : थलीसैंण क्षेत्र के जवान की जम्मू कश्मीर में आकस्मिक निधन। शोक की लहर - Mukhyadhara

पौड़ी गढ़वाल के लिए दु:खद खबर : थलीसैंण क्षेत्र के जवान की जम्मू कश्मीर में आकस्मिक निधन। शोक की लहर

admin 2
jammu kashmir jawan
पौड़ी। गढ़वाल के लिए आज दुखद खबर आ रही है। जहां थलीसैंण के जवान की जम्मू कश्मीर में आकस्मिक निधन की खबर है।
जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण विकासखंड के अंतर्गत रणगांव का जवान जयवीर सिंह नेगी पिछले 2 वर्षों से पाकिस्तान की सीमा पर तैनात था। आज उनके आकस्मिक निधन की खबर आई है, इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
 नेगी वर्ष 2006 में 19 गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए थे। अपने चार भाइयों में वह सबसे छोटे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं जो रामनगर रहते हैं। इसके अलावा परिजन गांव में रहते हैं। उनके निधन के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
इस दुखद खबर के बाद से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे जनपद में शोक की लहर है।
20200728 191842
20200728 185436
Next Post

बड़ी खबर corona : आज फिर 259 मामले। उधमसिंहनगर जिले में शतक पार

देहरादून। आज प्रदेश में 259 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। आज उधम सिंह नगर जिले में कोरोना आंकड़ों ने शतक पार कर दिया। इस प्रकार अब वर्तमान में 2759 मामले हो गए हैं। अब तक 70 पॉजिटिव लोगों […]
covid 19 1

यह भी पढ़े